फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Taboos: इस सामाजिक टैबू को तोड़ने जा रहीं नुसरत भरूचा, उनसे पहले अन्य अभिनेत्रियां भी दिखा चुकी हैं हिम्मत

Tue, 07 Jun 2022 10:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jun 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Actress Who Told About Social Taboos Like Nushrratt Bharuccha From Neena Gupta to Shweta Tripathi
भूमि पेडनेकर-नीना गुप्ता-नुसरत भरुचा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर चर्चा में हैं। वह जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में नुसरत एक ऐसी सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही है, जो कंडोम बेचती है। बेशक नुसरत एक ऐसे विषय पर आधारित फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिस पर महिलाएं आज भी आमतौर पर खुलकर बात नहीं करती हैं। यह फिल्म 10 जून 2022 को रिलीज होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस टैबू माने जाने वाले विषय पर किसी अभिनेत्री को पर्दे पर देखा जाएगा। हालांकि, नुसरत से पहले कुछ अन्य अभिनेत्रियों ने भी कुछ इनसे अलग लेकिन टैबू माने जाने वाले विषयों पर आधारित फिल्मों में काम किया है। ऐसे विषय जो समाज में स्वीकृत नहीं हैं। आइए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में...
Actress Who Told About Social Taboos Like Nushrratt Bharuccha From Neena Gupta to Shweta Tripathi
बधाई हो - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता
फिल्म: 'बधाई दो' (2018)

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फिल्म 'बधाई हो' में शानदार अभिनय करके खूब वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने इस टैबू को तोड़ने की कोशिश की है बड़ी उम्र की महिला को मां बनने का हक नहीं है। एक उम्र के बाद मां बनने पर सामाजिक रूप से मजाक उड़ाया जाता है। मगर, नीना ने इस फिल्म के जरिए इस स्टीरियोटाइप को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने शानदार अंदाज में इस किरदार को निभाया है और फिल्म को खूब कामयाबी भी मिली।

Actress Who Told About Social Taboos Like Nushrratt Bharuccha From Neena Gupta to Shweta Tripathi
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
फिल्म: 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'
 (2019)
सोनम कपूर ने भी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सामाजिक टैबू तोड़ने की कोशिश की। इसमें समलैंगिक प्रेम कहानी दिखाई गई है और उन्होंने इस किरदार को खूब अच्छे से निभाया है। इस फिल्म में सोनम कपूर का बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Who Told About Social Taboos Like Nushrratt Bharuccha From Neena Gupta to Shweta Tripathi
'गॉन केश' - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता त्रिपाठी
फिल्म: 'गॉन केश'
 (2019)
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म 'गॉन केश' में एक गंजेपन से जूझने वाली लड़की का किरदार निभाया है। उन्होंने इस रोल को काफी बेहतर तरीके से निभाया। बता दें कि श्वेता त्रिपाठी ने इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जो एलोपेशिया नाम की बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी में उसके बाल झड़ते हैं और इस हद तक झड़ते है कि वह गंजी हो जाती है।

विज्ञापन
Actress Who Told About Social Taboos Like Nushrratt Bharuccha From Neena Gupta to Shweta Tripathi
'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर
फिल्म: 'बधाई दो' (2022)

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इसी साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'बधाई दो' में समलैंगिक किरदार निभाया है। दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद किया। उन्होंने इस टैबू को तोड़ा कि एक समलैंगिक लड़की भी आम तरीके से आम जिंदगी जी सकती है। फिल्म लैवेंडर मैरिज पर आधारित है। यह शादी दो ऐसे लोगों के बीच होती है जो होमोसेक्सुअल हैं। इस समझौतेनुमा शादी को लोग अलग-अलग वजहों से करते हैं। कुछ शादीशुदा का तमगा हासिल करके अपनी मर्जी से जिंदगी जीने के लिए इस शादी को चुनते हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ राजकुमार राव भी नजर आए। फिल्म में भूमि के अभिनय की काफी तारीफ की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed