फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर की इन फिल्मों, सीरीज और सीरियल्स को लेकर मच चुका है बवाल, एक से तो हटाना पड़ा था सीन

Tue, 07 Jun 2022 10:47 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday apart from controversial web series Serials and films controversies associated with ekta kapoor
ekta kapoor - फोटो : Social Media

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक में अपनी धाक कायम की है। 7 जून 1975 को जन्मीं एकता कपूर ने बतौर निर्माता कई स्टार्स का करियर बनाया है। एकता कपूर ने 'पवित्र रिश्ता' से लेकर 'कसम से', 'हम पांच', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कई सीरियल्स का निर्माण किया है। वहीं उनके द्वारा अभिनीत कई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है लेकिन इसी के साथ एकता कपूर का विवादों से भी खूब नाता रहता है। उनकी कई फिल्में सीरीज और सीरियल्स पर बवाल मच चुका है।

Ekta Kapoor Birthday apart from controversial web series Serials and films controversies associated with ekta kapoor
एकता कपूर

जोधा अकबर सीरियल विवाद
जी टीवी पर प्रसारित किए गए शो जोधा अकबर को लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन इसके लिए एकता को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। राजपूत क्षत्रिय अखिल भारतीय सभा के लोगों के द्वारा जोधा अकबर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन तक किया गया था, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जोधा के किरदार को गलत तरह से पेश किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग जोधा को सिर्फ एक मिथक कोरी कल्पना मानते हैं।

Ekta Kapoor Birthday apart from controversial web series Serials and films controversies associated with ekta kapoor
Ekta Kapoor

'XXX सीजन 2'
एकता कपूर की सीरीज 'XXX सीजन 2' भी काफी विवादों में रही थी। आरोप था कि इस सीरीज से फौजियों का अपमान किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के एक सीन पर बवाल मचा था जिसमें फौजी की पत्नी को अपने पति की गैरमौजूदगी में दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया गया था।  विवाद बढ़ने पर इस विवादित सीन को हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday apart from controversial web series Serials and films controversies associated with ekta kapoor
Mukesh Khanna and Ekta Kapoor - फोटो : twitter
महाभारत
एकता कपूर 2008 में नए अंदाज में महाभारत सीरियल लेकर आईं थीं। इस सीरियल में द्रौपदी के कंधे पर बने टैटू पर दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने  सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि एकता कपूर ने महाभारत की हत्या कर दी। एकता कपूर का कहना था कि ये मॉर्डन जमाने की महाभारत है। इस पर मुकेश खन्ना ने कहा- संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती पुत्री, जिस दिन संस्कृति को मॉर्डन करोगे, खत्म हो जाओगी।
विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday apart from controversial web series Serials and films controversies associated with ekta kapoor
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर चोरी का भी लग चुका है आरोप
एकता कपूर की फिल्म हिज स्टोरी के रिलीज होने से पहले ही इसके पोस्टर पर काफी बवाल मचा था। आरोप था कि फिल्म का पोस्टर चोरी किया गया था। फिल्म मेकर सुधांशु सरिया का कहना था कि उनकी फिल्म लव के पोस्टर को कॉपी करके हिज स्टोरी का पोस्टर बनाया गया है। इसके अलावा एकता कपूर की जजमेंटल है क्या, द मैरिड वुमन और हीरो बोल रहा हूं पर भी पोस्टर चोरी का आरोप लग चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed