फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood vs South: अब बॉलीवुड को फॉलो कर रहा साउथ सिनेमा, यह ट्रेंड आपको भी कर देगा हैरान

Fri, 17 Jun 2022 08:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jun 2022 08:19 AM IST
विज्ञापन
Actresses Career After Marriage South Followed Trend Set By Bollywood Heroines
नयनतारा-करीना कपूर-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

एक दौर था जब फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां इसलिए शादी को टालती रहती थीं, ताकि करियर की गाड़ी पटरी से न उतर जाए, क्योंकि बॉलीवुड का यही रिवाज था। अपने अभिनय का सिक्का जमाने और करियर की बुलंदी हासिल करने के बाद जैसे ही कोई अभिनेत्री घर बसाती, मानो बॉलीवुड उससे मुंह मोड़ लेता। करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, भाग्य श्री, मीनाक्षी शेषाद्रि समेत तमाम नाम उंगलियों पर गिने जा सकते हैं। इन अभिनेत्रियों को शादी करने के बाद वर्षों के संघर्ष से मिली शोहरत और स्टारडम से समझौता करना पड़ा। लेकिन, बॉलीवुड में अब यह ट्रेंड बदल गया है। आखिर इसका श्रेय किसे जाता है, आइए जानते हैं...

Actresses Career After Marriage South Followed Trend Set By Bollywood Heroines
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने शुरु किया बदलाव
हाल के वर्षों में हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण सिनेमा तक कई अभिनेत्रियों ने शादी करने का फैसला करियर के ऐसे मोड़ पर लिया है, जब वह सफलता के शीर्ष पर हैं। वह भी बिना इस डर के कि शादी के बाद कहीं उनका करियर ठप न हो जाए। अगर सवाल किया जाए कि सिनेमा के इस वर्षों पुराने ढर्रे को किसने बदला? तो जवाब करीना कपूर होना चाहिए। जी हां, गॉसिप क्वीन करीना कपूर ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू किया है कि शादी के साथ-साथ करियर की गाड़ी बखूबी चलाई जा सकती है। अब तो इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, यामी गौतम और हाल ही में आलिया भट्ट से लेकर तमाम नाम शामिल हो गए हैं। यहां तक कि अब मां बनने के बाद भी अभिनेत्रियां बराबर अपने करियर को तवज्जो दे रही हैं। दक्षिण के सिनेमा में भी यह हवा चल पड़ी है। अभिनेत्रियों का करियर और शादी का फैसला समांतर चल रहे हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं।
Actresses Career After Marriage South Followed Trend Set By Bollywood Heroines
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा
हाल ही में दक्षिण की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार नयनतारा फिल्म निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों की शादी मीडिया की सुर्खियों में रही, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। नयनतारा शादी के बाद करियर से समझौता करेंगी, दूर-दूर तक ऐसा न देखने में आ रहा है, न सुनने में। संभावना तो यह है कि शादी के बाद अभिनेत्री अपने करियर में बड़ी छलांग लगा सकती हैं, क्योंकि जल्द ही वह एटली की फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा भी अभिनेत्री के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Career After Marriage South Followed Trend Set By Bollywood Heroines
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा साउथ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री हैं। हाल ही में वह मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' के आइटम नंबर के बाद जबरदस्त चर्चा में आईं। वह वर्ष 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधीं। हालांकि, 2021 में दोनों अलग हो गए। मगर, शादी और फिर तलाक के बाद भी सामंथा का फिल्मी करियर प्रभावित नहीं हुआ।

विज्ञापन
Actresses Career After Marriage South Followed Trend Set By Bollywood Heroines
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल बॉलीवुड और साउथ इंड्रस्ट्री की नामी एक्ट्रेस है। वर्ष 2020 में वह गौतम किचलु के साथ शादी के बंधन में बंधी। 19 अप्रैल 2022 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भले ही वह फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। साउथ अभिनेत्री ज्योतिका सरवन भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed