सब्सक्राइब करें

Actress: यौन गतिविधि में लिप्त इन हसीनाओं के करियर पर लगा ग्रहण, किसी का हुआ पर्दाफाश तो कोई पकड़ी गई रंगे हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Sep 2023 12:57 AM IST
सार

आपत्तिजनक यौन गतिविधियों में लिप्त होने को लेकर कुछ हसीनाएं काफी बदनाम हो चुकी हैं। वहीं, कुछ के तो जेल जाने की भी अफवाहें रही हैं। 

विज्ञापन
Actresses Caught In Prostitution Shweta Basu Bhuvaneswari Aish Ansari Saira Banu Sherlyn Chopra
गंदे काम ने किया बदनाम - फोटो : अमर उजाला

शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से काफी आकर्षक लगती है। हालांकि, इसके पीछे की सच्चाई उतनी उजली नहीं है। किसी भी इंडस्ट्री में टिके रहने का सबसे बड़ा कारण आपका टैलेंट होता है। वहीं, कुछ नई लड़कियां ऐसी होती हैं जो जल्द से जल्द सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। इस तरह न उन्हें सफलता मिल पाती है, और न ही वे चमक पाती हैं। हजारों-लाखों लोग आए दिन मायानगरी मुंबई में ऑडिशन देने पहुंचते हैं, और कुछ एक-दो प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर ही इसकी चकाचौंध में खो जाते हैं। शोहरत की चाह और लोगों के बीच पॉपुलर होने की लालच में कुछ हसीनाएं सारी हदें पार कर देती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर यौन गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लग चुका है। साथ ही कुछ तो जेल तक जा चुकी हैं-

Trending Videos
Actresses Caught In Prostitution Shweta Basu Bhuvaneswari Aish Ansari Saira Banu Sherlyn Chopra
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन चोपड़ा अपने काम से ज्यादा अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री ‘कामसूत्र 3डी’ और 'वजह तुम हो' जैसी कई एडल्ट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट की मानें तो, शर्लिन का नाम भी यौन स्कैंडल में फंस चुका है। एक दफा तो खुद शर्लिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द साझा करते हुए बताया था कि वह यह काम करती थीं। हालांकि, उन्होंने अपना पक्ष साफ करते हुए यह भी कहा कि ऐसा करना उनकी मजबूरी थी। शर्लिन चोपड़ा अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी विवादों से दो-चार हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Caught In Prostitution Shweta Basu Bhuvaneswari Aish Ansari Saira Banu Sherlyn Chopra
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्वेता बसु ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अभिनेत्री ने बतौर चाइडल्ट आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने वर्ष 2002 में शबाना आजमी की मूवी 'मकड़ी' में अपने किरदार से खूब तारीफें बटोरी थीं। हिंदी सिनेमा में अपना सिक्का जमाने के बाद श्वेता ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया, और वहां कि चर्चित अदाकाराओं में उनकी गिनती की जाने लगी। वहीं, वर्ष 2014 श्वेता के करियर के लिए बेहद बुरा साबित हुआ। रिपोर्ट की मानें तो, हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स इलाके के एक होटल में रेड मारी जहां श्वेता आपत्तिजनक हालत में मिलीं। हालांकि, आगे चलकर हैदराबाद सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री को क्लीन चिट दे दी। वहीं, श्वेता ने भी एक इंटरव्यू में ऐसी रिपोर्ट्स को महज अफवाह करार दिया, और ट्रोल्स को जमकर खरी खोटी सुनाई।

Karan Johar: करण के बच्चे स्कूल में उड़ाते हैं पिता का मजाक, रॉकी और रानी... को देखने से कर दिया था साफ इनकार

Actresses Caught In Prostitution Shweta Basu Bhuvaneswari Aish Ansari Saira Banu Sherlyn Chopra
ऐश अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ हसीना ऐश अंसारी को ‘चलते-चलते’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा चुका है। वहीं, ऐश का नाम भी आपत्तिजनक यौन गतिविधियों में शामिल होने वाली हसीनाओं की लिस्ट में जुड़ चुका है। रिपोर्ट की मानें तो, वर्ष 2013 में पुलिस ने अभिनेत्री को एक छापेमारी के दौरान रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद ऐश को खूब ट्रोल किया गया और उनके चमकते करियर पर जैसे फुल स्टॉप लग गया। 

Aquaman 2 Trailer: साम्राज्य के लिए ब्लैक मांटा से लड़ता दिखा 'एक्वामैन', ट्रेलर से यूं लापता हुईं एम्बर हर्ड

विज्ञापन
Actresses Caught In Prostitution Shweta Basu Bhuvaneswari Aish Ansari Saira Banu Sherlyn Chopra
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

सायरा बानो का नाम भी आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल है। सायरा एक चर्चित साउथ अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2010 में हैदराबाद पुलिस ने एक यौन रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें से एक सायरा बानो भी थीं। रिपोर्ट्स तो यह भी है कि सायरा के साथ साउथ हसीना ज्योति भी अंतरंग गतिविधियां करते रंगे हाथों पकड़ी गई थीं। 

Devdas: देवदास में चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, वर्षों बाद इस अभिनेता ने किया दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed