फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: सलमान खान की इन हीरोइनों का भोजपुरी में नहीं चला जादू, एक ने फिर से हिंदी फिल्मों में की वापसी

Wed, 11 May 2022 04:56 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 11 May 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
actresses who worked with Salman Khan could not be a hit in Bhojpuri cinema
नगमा, रंभा, भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया

‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान की फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली कई अभिनेत्रियां भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन यहां भी उनके अभिनय का जादू नहीं चला। उनमे से तो कई अभिनेत्रियां हिंदी सिनेमा से पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं, तो कुछ कहीं न कहीं नजर आ जाती हैं। इनमें से एक ने हाल ही में फिर से बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा में वापसी की है। आइए आपको बताते हैं सलमान खान के साथ हिट रही इन हीरोइनों के बारे में जिनका करिश्मा तमाम हो हल्ले के बाद भी भोजपुरी सिनेमा में काम नहीं आया।

actresses who worked with Salman Khan could not be a hit in Bhojpuri cinema
नगमा और सलमान खान - फोटो : फाइल

नगमा 

सलमान खान के साथ 1990 में फिल्म 'बागी' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री नगमा ने रवि किशन के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। यह फिल्म हिट रही तो नगमा ने रवि किशन के साथ 'पंडित जी बताई न बिआह कब होई’, ’गंगा’, ’जनम जनम क साथ बा’, ’अब त बन जा सजनवा हमार’ जैसी फिल्मों में काम किया। गौरतलब है कि फिल्म 'अब त बन जा सजनवा हमार' का निर्माण सायरा बानो ने किया था। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। नगमा न सिर्फ रवि किशन के साथ बल्कि मनोज तिवारी के साथ भी ’हनुमान भक्त हवलदार’, ’ठेला नंबर 501’, ‘राजा ठाकुर जैसी फिल्मो में काम किया। राजा ठाकुर का निर्माण हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्शन मास्टर टीनू वर्मा ने किया था। इस फिल्म में शत्रुघन सिन्हा ने भी काम किया था। आज नगमा पूरी तरह से एक्टिंग दूर राजनीति में सक्रिय हैं। 


 

actresses who worked with Salman Khan could not be a hit in Bhojpuri cinema
सलमान खान - भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भाग्यश्री 

सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री भी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'देवा' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली भाग्यश्री ने मनोज तिवारी के साथ ही 'जनम जनम क साथ' और 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' में काम किया है. मनोज तिवारी के अलावा इन फिल्मों में रवि किशन ने भी काम किया है। 'देवा 'और 'जनम जनम क साथ' में शूटिंग के दौरान भाग्यश्री को लगा कि भोजपुरी सिनेमा में बहुत स्कोप है। इसी लालच में आकर भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दसानी को 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' का' निर्माता बना दिया। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म इस कदर धराशयी हुई कि भाग्यश्री ने दोबारा मुड़कर भोजपुरी सिनेमा की तरफ नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
actresses who worked with Salman Khan could not be a hit in Bhojpuri cinema
भूमिका चावला-सलमान खान

भूमिका चावला 

सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला भी भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' में मनोज तिवारी के साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत ने किया था। जिसमे अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। अमिताभ बच्चन की मौजूदगी के बावजूद यह फिल्म नहीं चली। इससे पहले भी दीपक सावंत ने भोजपरी में 'गंगा' फिल्म अमिताभ बच्चन को लेकर बनाई थी जिसमें रवि किशन, नगमा और मनोज तिवारी ने काम किया था। इस फिल्म को आंशिक रूप से सफलता मिली थी। 'गंगोत्री' भूमिका चावला की पहली और आखिरी भोजपुरी फिल्म रही। हाल ही में रिलीज हुई निर्माता नीरज पांडे की फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में वापसी की है।

विज्ञापन
actresses who worked with Salman Khan could not be a hit in Bhojpuri cinema
रंभा

रंभा 

सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन' जैसी फिल्में कर चुकी रंभा भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म 'बांके बिहारी एमएलए', ‘राम बलराम’ और ‘रसिक बलमा’ जैसी भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। उन दिनों भोजपुरी में यह ट्रेंड शुरू हो गया था कि हिंदी फिल्मों में हाशिये पर पहुंच चुकी अभिनेत्री को लेकर भोजपुरी फिल्में बनाई जाए। निर्माताओं को लगता था कि हिंदी फिल्म की हीरोइन के नाम पर दर्शक सिनेमा हाल तक आ ही जाएंगे। दूसरे जब कोई हिंदी फिल्मो की हीरोइन भोजपुरी में आती थी तो ‘ब्रेकिंग न्यूज’ भी बनती थी। लेकिन, जल्दी ही दर्शकों को ये तुक्का टोटका समझ आ गया और इन हीरोइनों की फिल्में लगातार फ्लॉप होने से धीरे-धीरे ये ट्रेंड खत्म ही हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed