बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद करीना ने अब अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी शुरू कर दी है। वह सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में नजर आने वाली हैं। बुधवार को करीना ने सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की।
The Devotion Of Suspect X: करीना कपूर ने शुरू की अपने ओटीटी डेब्यू की शूटिंग, फोटो शेयर कर दिखाई पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ओटीटी डेब्यू के लिए करीना कपूर कलिम्पोंग में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने सेट से पहले दिन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बालकनी में बैठी हुई हैं। करीना के साथ उनकी टीम भी दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की उनके बालों को बनाती हुई नजर आ रही है, तो करीना खुद को शीशे में देख रही हैं। फोटो में दो मेकअप आर्टिस्ट भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।
फोटो के साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘कलिम्पोंग में पहला दिन...द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स, हैशटैग सुजॉय घोष।’ करीना के साथ ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी जपानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब पर आधारित है।
करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और यह फिल्म उनका ओटीटी डेब्यू होगी। उन्होंने कहा था, 'यह मेरे दूसरे बेटे जेह के बाद बेहतरीन कलाकारों और एक्टिंग में वापसी है। फिल्म में कई पहलू हैं हत्या, रहस्य, रोमांच और बहुत कुछ, जो हमारे अद्वितीय निर्देशक सुजॉय घोष के हाथों में है, कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।'