{"_id":"5aaa3b054f1c1b91778b58c8","slug":"adhuna-bhabani-shares-picture-with-boyfriend-nicolo-morea-this-is-how-farhan-akhtar-reacted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में दिखीं पूर्व पत्नी अधुना, तो फरहान अख्तर ने कर डाला यह कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में दिखीं पूर्व पत्नी अधुना, तो फरहान अख्तर ने कर डाला यह कमेंट
Thu, 15 Mar 2018 02:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अखतर और अधुना भबानी की गिनती उन एक्स-कपल्स की फेहरिस्त में की जाती है जिनके बीच तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ते बरकरार हैं। गुरुवार को इसका सबूत एक बार फिर देखने को मिला जब अधुना ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
2 of 5
Adhuna Bhabani
जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन अधुना की लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीर में अधूना अपने ब्वॉयफ्रेंड निकोलो मोरिया के साथ नजर आ रही हैं। निकोलो और उनके दोस्तों के साथ वह बेहद खुश दिख रही हैं। इस फोटो की फरहान अख्तर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'बढ़िया जर्सी...तुम सब बहुत अच्छे लग रहे हो मगर नीचे दाईं तरफ वाली तस्वीर बम है...!'
3 of 5
Nicolo Morea
अधुना भबानी के ब्वॉयफ्रेंड निकोलो मोरिया बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई हैं। हाल ही में अधुना और निकोलो ने रूट्स फुटबॉल एकैडमी ज्वॉइन की है। फरहान से तलाक की प्रक्रिया के दौरान ही अधुना और निकोलो ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था। वे अक्सर साथ रेस्त्रां में देखे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Adhuna Bhabani
पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अधुना भबानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक कविता पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने ना सिर्फ पूर्व पति फरहान अख्तर की तारीफ की थी, बल्कि दुनिया के सामने अपने नए प्यार का खुलासा भी किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान और अधूना अख्तर
फरहान अख्तर और अधुना भबानी की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में छह साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। इस कपल की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा हैं। साल 2016 में तलाक लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैन्स बहुत निराश हुए थे। हालांकि, अब ये दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।