सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

EXCLUSIVE: अध्ययन सुमन ने कंगना रणौत को दिया जवाब, कहा- ‘99 फीसदी लोग ड्रग एडिक्ट तो इंडस्ट्री काम कैसे कर रही’

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Sep 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Adhyayan suman interview talks about drug case kangana ranaut and sushant singh rajput
अध्ययन सुमन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता अध्ययन सुमन हाल ही में वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए। इसके इलावा वो गायन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अध्ययन ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की और अपने शो से लेकर इंडस्ट्री तक के कई राज खोले।

Trending Videos
Adhyayan suman interview talks about drug case kangana ranaut and sushant singh rajput
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman

बॉलीवुड में जब इन दिनों चारों ओर ड्रग कनेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है ऐसे में अध्ययन कहते हैं कि 'जब कोई नशा करता है तो अंदाजा भी नहीं होता कि अगर वो पकड़ा जाएगा तो उसके साथ क्या हो सकता है। नशे में व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है।' वेब सीरीज में अध्ययन का किरदार एक रॉकस्टार का होता है जो अपने ही नशे में होता है। अध्ययन कहते हैं कि 'बॉलीवुड में जो स्थिति अभी है वही उनके शो में दिखने को मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan suman interview talks about drug case kangana ranaut and sushant singh rajput
अध्ययन सुमन, कंगना रणौत - फोटो : instagram/adhyayansuman, twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड में 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं। इस पर अध्ययन कहते हैं कि 'जब मैंने करियर की शुरुआत की थी तब मैं भी कुछ पार्टियों में गया था। उस दौरान मैंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को ड्रग्स लेते हुए देखा। कुछ लोग लेते हैं लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं। यहां बहुत सारे अच्छे लोग हैं। अगर सभी ड्रग्स ले रहे हैं तो फिर फिल्में कैसे बन रही हैं।'

Adhyayan suman interview talks about drug case kangana ranaut and sushant singh rajput
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman

अध्ययन कहते हैं कि 'एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। अगर कोई बड़ा स्टार पकड़ा जाता है तो गलत संदेश जाएगा। सभी उन्हें आदर्श मानते हैं। अभी मां बाप अपने बच्चों को इंडस्ट्री भेजने से डर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि बॉलीवुड में सभी नशा करते हैं। ऐसा नहीं है। अगर ड्रग्स की ही बात है तो केवल बॉलीवुड क्यों बाकी हर क्षेत्र में भी ऐसे लोग हैं। वहां भी जांच होनी चाहिए।'

विज्ञापन
Adhyayan suman interview talks about drug case kangana ranaut and sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अध्ययन सुमन उनके लिए इंसाफ की मांग करते हुए देखे गए। अध्ययन ने बताया कि 'मैं सुशांत को निजी तौर पर नहीं जानता था। जब मुझे उनके निधन के बारे में पता चला तो मैं दहल गया। उन्हें देखकर लगता था कि एक ऐसा अभिनेता जिसके पास सब कुछ है वो ऐसा क्यों करेगा। जब दिन बीतते गए तब बातें बाहर आनी शुरू हुईं। अभी जांच चल रही है। हम सभी जानना चाहते हैं कि उनके साथ हुआ क्या।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed