{"_id":"5f6e2de68ebc3e9b7b6a6381","slug":"sandalwood-drug-case-ragini-dwivedi-and-sanjjanaa-galrani-sent-to-custody-of-ed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामले में कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी को राहत नहीं, कोर्ट ने पांच दिन की हिरासत में भेजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स मामले में कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी को राहत नहीं, कोर्ट ने पांच दिन की हिरासत में भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ फिल्म की अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी और तीन अन्य को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया।
2 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, राहुल थोंस, पार्टी आयोजक वीरेन खन्ना और बी के रविशंकर पर नशीले पदार्थों के सेवन करने का आरोप है। साथ ही उन पर ड्रग तस्करों के माध्यम से पार्टियों में आपूर्ति करने का भी आरोप लगा है। ईडी ने इन सभी की हिरासत मांगी थी।
3 of 5
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : ANI, @rraginidwivedi
ईडी ने एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेज) विशेष अदालत को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आपराधिक गतिविधियों के जरिए धन संपत्तियों को बढ़ाया गया। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘अगर इन अवैध संपत्तियों को तुरंत कुर्क या जब्त नहीं किया गया, तो इस कार्रवाई का मकसद विफल हो जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
केंद्रीय अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि एक नाइजीरियाई ड्रग तस्कर ओसी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह नाइजीरियाई व्यक्ति ड्रग्स मामले में शामिल बड़े लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह पहले से ही गिरफ्तार एक अन्य नाइजीरियाई ड्रग तस्कर साइमन का कथित एक सहयोगी है। पुलिस ने इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य लोग फरार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : instagram/sanjjanaagalrani
बता दें कि ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में रागिनी को चार सितंबर को वहीं संजना को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।