अभिनेता अध्ययन सुमन झूठी खबर (फेक न्यूज) का शिकार हो गए और उनके बारे में ऐसी खबर फैली कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। इस अफवाह की जानकारी मिलते ही अध्ययन के पिता और अभिनेता शेखर सुमन ने नाराजगी जाहिर की और इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया। जब इस बारे में अध्ययन से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी खबर चलाने वाले एक चैनल के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही।
आत्महत्या करने की झूठी खबर चलाने पर भड़के अध्ययन सुमन, कहा- ‘तो क्या मेरा भूत आपसे बात कर रहा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्ययन सुमन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘अगर मैंने आत्महत्या कर ली है तो शायद यह मेरा भूत खड़ा आपसे बात कर रहा है। भाई यह बहुत ही शर्मनाक बात है। मैं तो दिल्ली में था उस वक्त। मुझे तब पता चला जब लोगों के फोन कॉल आने शुरू हुए। मैंने तो बहुत से लोगों के फोन भी नहीं उठाए।‘
अध्ययन आगे कहते हैं कि ‘मेरी मां तो इतनी ज्यादा सदमे में थीं कि वह यकीन ही नहीं कर पा रही थीं कि ऐसी कोई चीज हो भी सकती है, अपने बेटे को लेकर। मैंने फोन पर उनका जवाब दिया। मैं खुद हैरान हूं। अभी भी मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं।‘
अध्ययन कहते हैं कि ‘अगर किसी के माता-पिता को यह पता चले कि उसके बेटे या बेटी ने आत्महत्या कर ली है तो उन पर क्या बीतेगी? ये कितनी गलत बात है। और इसके पीछे क्या कारण है कि आपको लिखने की जरूरत पड़ी कि मैंने आत्महत्या कर ली है। मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। मेहनत कर रहा हूं। मुझे आत्महत्या करने की क्या जरूरत है और मैं तो चाहूंगा कि कोई भी ना करे। आप इस तरह की बातें कैसे कर सकते हैं? शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को।‘
बता दें कि एक न्यूज चैनल ने अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के आत्महत्या करने की झूठी खबर चला दी थी। इस खबर को देखकर उनका परिवार सदमे में चला गया था और शेखर सुमन लगातार अपने बेटे से संपर्क करने लगे थे। अध्ययन उस वक्त दिल्ली में थे। बाद में पता चला कि वह सुरक्षित हैं।