फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adhyayan Suman: अध्ययन सुमन का बॉलीवुड को लेकर खुलासा, बोले- पिता से बदले लेने के लिए फिल्मों से किया बाहर

Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman Talk About How Producers Remove Him From Film To Take Revenge From His Father Shekhar Suman
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : social media

शेखर सुमन एक जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड, भोजपुरी और टेलीविजन में काम किया है, जिससे उन्होंने अच्छी पहचान हासिल की है। साथ ही उनके बेटे अध्ययन सुमन ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म हाल ए दिल से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने राज द मिस्ट्री में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि उसके बाद एक्टर कम ही फिल्मों में नजर आए थे। इसको लेकर हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

Adhyayan Suman Talk About How Producers Remove Him From Film To Take Revenge From His Father Shekhar Suman
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : social media

अध्ययन सुमन ने किया खुलासा
दरअसल, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में चल रहे है भेदभाव के खुलासे के बाद लगातार एक्टर खुलकर सामने आ रहे हैं और अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर बात कर रहे हैं। इसी बीच अध्ययन सुमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया है कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि पिता शेखर सुमन ने अपने बेहतरीन चैट शो मूवर्स एंड शेकर्स में कई ऐसी बातें कही थीं, जिससे लोगों को काफी कुछ बुरा लगा था। अध्ययन ने बताया कि यह बदले का परिणाम हो सकता है, जो लोग मेरे पिता शेखर सुमन से ले रहे हैं। 

Adhyayan Suman Talk About How Producers Remove Him From Film To Take Revenge From His Father Shekhar Suman
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : social media

मूवर्स एंड शेकर्स में शेखर सुमन ने कही कई बातें
अध्ययन ने बताया कि मेरे पिता के शो मूवर्स एंड शेकर्स की वजह से मुझे ज्यादा फिल्में नहीं मिलीं। हालांकि हर एपिसोड के लिए उन्हें एक स्क्रिप्ट दी जाती थी, लेकिन कुछ लोगों को इसका बुरा लगता था कि शेखर ने हमारे बारे में कैसे बात की है। उन्होंने न तो कोई व्यक्तिगत हमला किया और न ही किसी भी प्रकार की भद्दी भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने सिर्फ अपना काम किया, जो कि शो की डिमांड थी और वह सिर्फ एक शो था, लेकिन लोगों ने इसे पर्सनली ले लिया और सोचा कि इसका बदला इसके बेटे से निकालेंगे। 

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman Talk About How Producers Remove Him From Film To Take Revenge From His Father Shekhar Suman
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : social media

एक प्रोड्यूसर के कारण दूसरे प्रोड्यूसर ने फिल्म से किया बाहर
उन्होंने एक किस्सा सुनाया। एक्टर ने बताया कि जब एक प्रोड्यूसर ने दूसरे प्रोड्यूसर को फोन करके मुझे कास्ट करने के फैसला के बारे में बताया तो उन्हें मेरे खिलाफ कुछ बातें कही गईं। एक्टर ने बताया कि एक प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने मेरे सामने दूसरे प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि हम अध्ययन को कास्ट करने की सोच रहे हैं और दूसरी तरह से कहा गया कि इसको मत लो। वह समय पर नहीं आता है, काम को लेकर पंक्चुअल नहीं है। वह ड्रग्स भी लेता है। 

Amir Khan: फिल्म अभिनेता आमिर खान जैन धर्म से इसलिए हैं प्रभावित, इन तीन `अ` का खुद करते हैं पालन

विज्ञापन
Adhyayan Suman Talk About How Producers Remove Him From Film To Take Revenge From His Father Shekhar Suman
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : social media

कई एक्टर्स ने प्रियंका का दिया साथ
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने साथ भेदभाव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह से निर्माता और निर्देशकों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था। इस पर कंगना रणौत, शेखर सुमन ने भी प्रियंका चोपड़ा का साथ दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed