फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना से अफेयर को लेकर चर्चा में रहा था ये अभिनेता, चंद फिल्में कर इंडस्ट्री से हुआ गायब

Sat, 11 Jan 2020 02:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jan 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
adhyayan suman when he alleges kangana ranaut for physical torture
Adhyayan Suman - फोटो : social media

शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन 13 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अध्ययन सुमन ने साल 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। स्टार किड होने का फायदा अध्ययन सुमन को मिला और पहली फ्लॉप के बाद भी उन्हें कई फिल्में मिलीं। अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहे। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

adhyayan suman when he alleges kangana ranaut for physical torture
adhyayan suman - फोटो : social media

अध्ययन की दूसरी फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूस' थी। फिल्म में अध्ययन के साथ कंगना रनौत की मुख्य भूमिका थी। दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें इसी फिल्म के बाद से आनी शुरू हुईं। कंगना और अध्ययन कई मौकों पर साथ देखे जाने लगे लेकिन जल्द ही ये रिश्ता खत्म हो गया। एक साल डेट करने के बाद 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप लगाए। 

adhyayan suman when he alleges kangana ranaut for physical torture
Adhyayan Suman - फोटो : social media

अध्ययन सुमन ने बताया था कि कंगना उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करती थीं। उन्होंने कहा था कि 'मैं उस वक्त केवल 20 साल का था। कई बार कंगना बहुत अजीब लगती थी। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। उस दिन अवॉर्ड लेने के बाद उसने सबका शुक्रिया कहा लेकिन मेरा नाम तक नहीं लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
adhyayan suman when he alleges kangana ranaut for physical torture
adhyayan suman - फोटो : social media

अध्ययन सुमन ने आगे बताया था कि 'ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त उसने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा था और मुझसे कहा कि तुम मेरी सक्सेस से जलते हो। थप्पड़ इतना जोर से था कि मैं रो पड़ा। कार में बैठा तो उसने मुझे और मारा। उसे घर पर छोड़ा तो उसने सैंडिल उतारकर मुझ पर फेंकी।'

विज्ञापन
adhyayan suman when he alleges kangana ranaut for physical torture
adhyayan suman

अध्ययन ने तो कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था। अध्यय ने कहा था कि 'एक बार कंगना मुझे एक ज्योतिषी के पास ले गई। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहा। मुंबई-लंदन-न्यूयॉर्क में पला बढ़ा मैं इन सब बातों को नहीं मानता था। बाद में एक टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी इलाके के काले जादू के असर में हूं। मैं सिर्फ एक पहाड़ी लड़की को जानता था।' इन विवादों से भले ही अध्ययन चर्चा में रहते थे लेकिन उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ा। आठ साल में उन्होंने अब तक महज आठ फिल्में कीं। आखिरी बार वो 2016 में फिल्म 'इश्क क्लिक' में नजर आए थे।

फिल्मों में ये किरदार निभाकर छा गए अमरीश पुरी, पाकिस्तानी नेता बन खूब बटोरी थी वाहवाही

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed