फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्मों पर कटाक्ष करने वालों पर कई दफा भड़कते देखा जा चुका है। अब इस सूची में अभिनेता आदिल हुसैन का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में कॉलेज डीन की भूमिका निभाई थी। आदिल हुसैन ने कबीर सिंह जैसी फिल्म का हिस्सा होने पर अफसोस जताया था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने आदिल की खूब आलोचना भी थी। हालांकि, आदिल ने एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा पर निशाना साधा है।
Adil Hussain: '200 करोड़ रुपये देने पर भी नहीं करता एनिमल', थमने का नाम नहीं ले रही आदिल-वांगा की जुबानी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साक्षात्कार में, आदिल ने साझा किया कि वह अपने बयान पर कायम हैं और वह कभी भी एनिमल जैसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। भले ही उन्हें 200 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम दी जाए।
संदीप रेड्डी वांगा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आदिल ने कहा, "मैं इस पर क्या कहूं? मुझे लगता है कि इस टिप्पणी पर बहुत सारे जवाब हैं। अगर वह एंग ली से ज्यादा मशहूर हैं , तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना है... यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसा सोचते हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की, इसलिए शायद वह ऐसा सोचते हैं। मुझे कबीर सिंह के सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन लाइफ ऑफ पाई ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह उससे मुकाबला कर सकते हैं। उन्हें ऐसा कहने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।"
आदिल ने यह भी कहा कि उन्होंने वांगा की एनिमल नहीं देखी है और कहा कि यह उनकी पसंद की फिल्म नहीं है। जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह एनिमल में कोई भूमिका निभाते, तो आदिल ने तुरंत जवाब दिया, "कभी नहीं। भले ही वे मुझे 100-200 करोड़ रुपये दें , मैं कभी ऐसा नहीं करूंगा।" आदिल ने यह भी कहा कि संदीप ने कहा था कि आदिल '30 आर्ट फिल्में' कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक प्रतिक्रियात्मक टिप्पणी है और इसमें कुछ भी सच नहीं है।
संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। रणबीर कपूर , अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की ओर से हिंसा और स्त्री-द्वेष को बढ़ावा देने के लिए प्रतिक्रियाएं मिली थीं। फिल्म का सीक्वल पहले से ही तैयार है।
Abha Sharma: किराएदार के कहने पर दिया 'पंचायत' का ऑडिशन, 14 साल पहले हुई थी प्रधान जी और अम्मा जी की मुलाकात