फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: निर्देशक ओम राउत और आदिपुरुष की टीम के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर, फैंस बोले- खेल बना रखा है

Wed, 05 Apr 2023 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Apr 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Adipurush in Big Trouble After New FIR Complaint Filed Over Om Raut Prabhas Kriti Sanon see users reaction
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी  फिल्म ‘आदिपुरुष’ का रामनवमी के दिन नया पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म एक बार फिर मुश्किलों में पड़ गई है। हाल ही में, इस मूवी के नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच खलबली पैदा कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए पोस्टर से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है क्योंकि इसमें हिंदू के आराध्य भगवान राम को गलत तरीके से दिखाया गया है। अब इसे लेकर निर्देशक समेत फिल्म की स्टार कास्ट भी एफआईआर दर्ज कराया गया है।

Adipurush in Big Trouble After New FIR Complaint Filed Over Om Raut Prabhas Kriti Sanon see users reaction
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत को अपनी फिल्म को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले तो फिल्म के टीजर ने लोगों की भावनाओं को आहत किया था। वहीं, अब फिल्म के नए पोस्टर में भी हिंदू माइथोलॉजी के कैरेक्टर को गलत तरह से दर्शाया गया है। अब इसी को लेकर सनातन धर्म के संत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए केस शिकायत दी है।

Mahira-Paras: माहिरा और पारस की राहें हुईं जुदा? इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Adipurush in Big Trouble After New FIR Complaint Filed Over Om Raut Prabhas Kriti Sanon see users reaction
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अपनी शिकायत में संजय ने लिखवाया पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बायोग्राफी पर 'आदिपुरुष' बनाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भगवान राम को हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस में जिस तरह से दिखाया और बताया गया है, उसके उलट ही 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर में में दिखाने की कोशिश हुई है।

Rashmika: आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ियों तक, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush in Big Trouble After New FIR Complaint Filed Over Om Raut Prabhas Kriti Sanon see users reaction
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में आदिपुरुष के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ओम राउत और सभी कास्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (A), 298, 500, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। इस केस पर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेल बना रखा है क्या।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह लोग कभी नहीं सुधरेंगे।'

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है केस

विज्ञापन
Adipurush in Big Trouble After New FIR Complaint Filed Over Om Raut Prabhas Kriti Sanon see users reaction
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि पिछले साल मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज किया था। यह टीजर आते ही विवादों में घिर गई थी। पहली वजह हिंदू देवताओं को जिस तरह से दिखाया गया था, उससे लोग आहत हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ इसके वीएफएक्स को लेकर भी लोगों ने जमकर आलोचना की थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed