फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahira-Paras: माहिरा और पारस की राहें हुईं जुदा? इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Wed, 05 Apr 2023 10:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
As Per Reports Bigg Boss 13 fame Mahira Sharma and Paras Chhabra Parts her ways
पारस-माहिरा - फोटो : सोशल मीडिया

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में खूब पसंद की गई। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। मगर, अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ समय से माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चंडीगढ़ में रह रहे थे। काम खत्म होते ही दोनों मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि वापस आने के बाद सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा।

As Per Reports Bigg Boss 13 fame Mahira Sharma and Paras Chhabra Parts her ways
माहिरा-पारस - फोटो : सोशल मीडिया

पारस और माहिरा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं। मगर, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। माहिरा ने पारस के साथ वाले सारे वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए हैं। 

As Per Reports Bigg Boss 13 fame Mahira Sharma and Paras Chhabra Parts her ways
माहिरा-पारस - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबरों से इनके फैंस काफी हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) के बाद अब माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
As Per Reports Bigg Boss 13 fame Mahira Sharma and Paras Chhabra Parts her ways
माहिरा-पारस - फोटो : सोशल मीडिया

विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पारस-माहिरा के ब्रेकअप की खबर साझा की है। एक तरफ जहां पारस-माहिरा के फैंस दुखी हैं, वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'जब फेम के लिए अफेयर होते हैं तो उनका अंजाम ऐसा ही होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमें तो पहले से ही पता था कि ये होगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
As Per Reports Bigg Boss 13 fame Mahira Sharma and Paras Chhabra Parts her ways
माहिरा-पारस - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक ब्रेकअप से माहिरा शर्मा बुरी तरह टूट गई हैं। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में माहिरा की करीबी दोस्त ने यह जानकारी दी है। हालांकि, दोनों के बीच ब्रेकअप किसलिए हुआ है, यह वजह अभी स्पष्ट नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed