फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika: आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ियों तक, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना

Wed, 05 Apr 2023 10:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
South Actress Rashmika Mandanna Birthday Know Actress Networth property and car collection details
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला

नेशनल क्रश के नाम से मशहूर साउथ इंडियन फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों का दिल चुराने वाली रश्मिका ने बहुत कम उम्र में वो नाम कमा लिया जो कईं सितारे पूरी जंदगी में भी नहीं कमा पाते। रश्मिका ने महज छह साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रश्मिका पांच अप्रैल यानी आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट जर रही हैं। आज रश्मिका साउथ की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके जानते रियल लाइफ में कितनी अमीर हैं रश्मिका...

South Actress Rashmika Mandanna Birthday Know Actress Networth property and car collection details
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना हर फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। पुष्पा फिल्म कामयाब होने के बाद रश्मिका ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। रश्मिका 37 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस एड फिल्मों और इवेंट्स के जरिए कमाई करती हैं। रश्मिका का कर्नाटक में एक बंगला है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जाती है।

South Actress Rashmika Mandanna Birthday Know Actress Networth property and car collection details
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा हैदराबाद और मुंबई में भी रश्मिका का घर है। उन्होंने हाल ही में गोवा में भी एक घर खरीदा है। रश्मिका को महंगी गाड़ियों से चलने का भी शौक है। उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और हुंडई जैसे ब्रांड्स के कार हैं। जिनमें ऑडी क्यू3 (60 लाख रुपये), हुंडई क्रेटा (25 लाख), मर्सिडीज बेंज (एक करोड़) सी क्लास जैसी कारें शामिल हैं। वहीं, रश्मिका ब्रांडेड कंपनियों के विज्ञापन से भी अच्छा पैसा कमाती हैं।

यह भी पढ़ें: आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं किच्चा सुदीप, कर्नाटक में 'कमल' खिलाने के लिए दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Rashmika Mandanna Birthday Know Actress Networth property and car collection details
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में सफल करियर के बाद बॉलीवुड में हलचल मचाने वाली रश्मिका का जन्म पांच अप्रैल 1996 को कनार्टक के विराजपेट में रश्मिका का जन्म हुआ था। रश्मिका मंदाना ने 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में किरिक पार्टी थी। इसके बाद उन्होंने अंजनी पुत्र, चमक, यजमाना और पोगारू जैसी कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री को लेकर समांथा का बयान, बोलीं- साउथ और नॉर्थ फिल्मों के बीच नहीं कोई दीवार

विज्ञापन
South Actress Rashmika Mandanna Birthday Know Actress Networth property and car collection details
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'चलो' से रश्मिका ने तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कईं तेलुगु फिल्मों में काम किया। जिनमें गीता गोविंदम, देवदास, डियर कॉमरेड, सरिलरु नीकेवरु और भीष्म जैसी कईं हिट फिल्में शामिल हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। जब रश्मिका 23 साल की थीं तो उन्हें कई लोगों ने 'नेशनल क्रश' बुलाना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं गूगल सर्च ने साल 2020 में रश्मिका को इंडिया की नेशनल क्रश का खिताब दिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: रेखा ने लूटी प्रियंका की महफिल, 'सिटाडेल' के प्रीमियर पर लगा हिंदी सिनेमा के सितारों का मेला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed