फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है केस

Wed, 05 Apr 2023 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrive Delhi Patiala House court for sukesh chandrasekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े  दो सौ करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई के लिए आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। इस केस में जैकलीन भी आरोपी हैं, उनसे ईडी ने कई बार पूछताछ भी की है। आज इस केस की कोर्ट में सुनवाई होगी।

Jacqueline Fernandez arrive Delhi Patiala House court for sukesh chandrasekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन ब्लैक स्कर्ट और व्हाइट शर्ट में कोर्ट परिसर में दाखिल होते देखी जा सकती हैं। बता दें कि  ईडी आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ पूरक शिकायत दर्ज करेगा।

Jacqueline Fernandez arrive Delhi Patiala House court for sukesh chandrasekhar 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज लगातार ईडी की रडार पर हैं। मामले में उनका नाम पहली बार वर्ष 2021 में सामने आया था। नाम सामने आने के बाद ईडी अब तक उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrive Delhi Patiala House court for sukesh chandrasekhar 200 crore money laundering case
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस मामले में ईडी की पूछताछ में जैकलीन ने सुकेश से मंहगे तोहफे मिलने की बात स्वीकार की थी। इस बीच उनकी ठग सुकेश के साथ उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। केस की जांच में जैकलीन के साथ-साथ नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrive Delhi Patiala House court for sukesh chandrasekhar 200 crore money laundering case
सोनू सूद-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन को बीते दिनों अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' के एक गाने 'दीवाने' में एक स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था। इसके अलावा जैकी जल्द ही फिल्म 'फतेह' में सोनू सूद के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed