फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Controversy: हनुमान जी के बाद मनोज मुंतशिर को याद आए 'महाभारत' के कर्ण, शब्दों के सहारे चलाए तीर

Wed, 21 Jun 2023 08:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Row Manoj Muntashir shares new video amid Om raut movie controversy recites poem on Mahabharat Karna
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला

ओम राउत की 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है तभी से विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में मनोज मुंतशिर के डायलॉग्स को फिल्म रिलीज होने के बाद से बहुत आलोचना मिली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के तुरंत बाद, राम भक्त हनुमान के डायलॉग सवालों के घेरे में आ गए हैं। दर्शक हनुमान जी को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते देख भड़क उठे हैं। हालांकि, कंट्रोवर्सी को देखते हुए निर्माताओं ने कहा है कि वे डायलॉग में बदलाव करेंगे, लेकिन 'आदिपुरुष' के खिलाफ आलोचना बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच अब मनोज मुंतशिर ने 'महाभारत' के कर्ण पर एक कविता साझा की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

Adipurush Row Manoj Muntashir shares new video amid Om raut movie controversy recites poem on Mahabharat Karna
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में मनोज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मिरथी की कुछ पंक्तियां सुनाते हुए देखा जा सकता है। कविता 'महाभारत' के कर्ण की कहानी बताती है और मनोज द्वारा अपने वीडियो के लिए चुनी गई पंक्तियां कर्ण की कहानी के जीवन के उस अध्याय के बारे में बताती हैं, जहां युद्ध के मैदान में उनके पास भरोसा करने के लिए कोई और नहीं था, बस उनका धनुष और तीर था। 'आदिपुरुष' विवाद के बीच महाभारत के कर्ण के ऊपर लिखी गई इस कविता को पढ़ना मनोज मुंतशिर के लिए कैसा परिणाम लाता है, यह तो वक्त ही बताएगा।  
Bollywood Actress: अपने बच्चों की लाइफ की 'हीरो' हैं ये एक्ट्रेस, सिंगल मदर बन कर रहीं परवरिश
 
Adipurush Row Manoj Muntashir shares new video amid Om raut movie controversy recites poem on Mahabharat Karna
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
मनोज मुंतशिर इस खास वीडियो के साथ उसी बात पर जोर देते दिख रहे हैं, जो उन्होंने बीते दिनों ट्विटर पर लिखे अपने नोट में शेयर की थी। अपने नोट में डायलॉग राइटर ने कहा था कि, 'जिन लोगों को मैं अपना दोस्त मानता था, उन्होंने सोशल मीडिया पर मुझे गालियां दीं, उन्होंने मेरी मां को गाली दी।' भले ही कई लोगों ने मनोज का साथ छोड़ दिया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने विश्वास पर टिके रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Row Manoj Muntashir shares new video amid Om raut movie controversy recites poem on Mahabharat Karna
मनोज मुंतशिर, आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
अपने नोट में, मनोज ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए 4,000 से ज्यादा डायलॉग लिखे, लेकिन सिर्फ पांच संवादों पर लोगों को बुरा लगा। उन्होंने दर्शकों को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने ही 'जय श्री राम', 'शिवोहम', 'राम सिया राम' के बोल भी लिखे हैं। बता दें, दर्शकों को मनोज मुंतशिर के हनुमान जी के लिए लिखे डायलॉग बिल्कुल भी पसंद नहीं आई हैं। नेटिजन्स इन संवादों को टपोरी डायलॉग्स कहकर बुला रहे हैं। लोग हनुमान जी का यह रूप स्वीकार करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)

विज्ञापन
Adipurush Row Manoj Muntashir shares new video amid Om raut movie controversy recites poem on Mahabharat Karna
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आदिपुरुष' के बारे में बात करें तो फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड तक तमाम विवादों और आलोचनाओं के बाद भी शानदार कारोबार किया था, लेकिन सोमवार से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन ओम राउत निर्देशित फिल्म ने महज 10.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद 'आदिपुरुष' का कुल कलेक्शन 247.90 करोड़ रुपये हो गया है। 
Hollywood: हॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बन चुके हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed