फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: मनोज मुंतशिर के लिखे संवाद पर रामानंद सागर के बेटे भी हैरान, बोले- मैं इसे देखना भी नहीं चाहता

Wed, 21 Jun 2023 10:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 21 Jun 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
adipurush row ramanand sagar son prem sagar said Do not understand how Manoj Muntashir conceived such dialogue
मनोज मुंतशिर, प्रेम सागर - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष फिल्म पर इन दिनों जमकर बवाल चल रहा है। फिल्म में दिखाए गए संवादों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में देशभर में भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हो, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग उठ रही है। रामायण पर आधारित इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। मनोज मुंतशिर ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं, जिनपर बहुत आपत्ति जताई जा रही है। अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी मनोज मुंतशिर के लिखे डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है। 

adipurush row ramanand sagar son prem sagar said Do not understand how Manoj Muntashir conceived such dialogue
आदिपुरुष ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदिपुरुष फिल्म का देशभर में विरोध हो रहा है। फिल्म निर्माताओं पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। संत समाज भी खुलकर फिल्म के विरोध में आ गया है और बैन लगाने की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेता भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं और इस पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच रामांनद सागर के बेटे प्रेम सागर ने कहा है  कि मुझे समझ नहीं आता कि कैसे मनोज मुंतशिर ने फिल्म में ऐसे डायलॉग्स डाल दिए। 

इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा से दूर हो जाएंगे 'सरदार खान'? आखिर क्या है मनोज बाजपेयी का रिटायरमेंट प्लान

adipurush row ramanand sagar son prem sagar said Do not understand how Manoj Muntashir conceived such dialogue
आदिपुरुष रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेम सागर ने कहा, मैंने मनोज मुंतशिर का जो पहले का काम यूट्यूब वगैरह पर देखा है, उसमें वह बहुत बड़े ज्ञानी और हिंदू धर्म का प्रचार करते रहे हैं। और उनकी उम्र भी बेहद कम है, मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने आदिपुरुष में ऐसे डायलॉग्स का इस्तेमाल किया कैसे। उन्होंने आगे कहा, फैसला गलत हो गया। अगर यह आज की पीढ़ी के लिए है तो आप जनता के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush row ramanand sagar son prem sagar said Do not understand how Manoj Muntashir conceived such dialogue
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेम सागर कहते हैं, आप उसे ब्रिज कैंडी या फिर मार्वल कॉमिक जैसा कुछ बोलिए, यह मत बोलिए कि वह वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। आप फंतासी बना दीजिए, पर जब आप रामायण बनाते हैं तो हिंदुस्तान के साथ कपट नहीं कर सकते हैं। लोग ऐसी चीजों को भक्ति से देखते हैं। इसमें कलम का गलत इस्तेमाल शामिल है, आप उस कलम से सैलाब नहीं पैदा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
adipurush row ramanand sagar son prem sagar said Do not understand how Manoj Muntashir conceived such dialogue
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा, मैंने फिल्म की क्लिप देखी है और सुनील लहरी के साथ बहुत बातचीत की थी, इसलिए कुछ समस्या है। मैं इसे देखना भी नहीं चाहता। रावण बहुत ज्ञानी था और आप उसकी सोने की लंका को काला दिखा रहे हैं और उसके पांच सिर ऊपर और पांच सिर नीचे है। लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed