फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reema Lagoo: इन फिल्मों में रीमा लागू ने निभाया था मां का यादगार किरदार, दिलचस्प है उनका फिल्मी सफर

Wed, 21 Jun 2023 09:43 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 21 Jun 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Reema Lagoo Birthday special know about actress life unknown facts and career
रीमा लागू - फोटो : अमर उजाला

रीमा लागू बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने ज्यादा फिल्मों में मां का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया जाता है। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार लोगों के दिलों में आज भी बसे हैं। 21 जून 1958 में जन्मी रीमा ने फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, रंगीला, जय किशन, कल हो ना हो और कुछ-कुछ होता है में दमदार अभिनय किया। फिल्मों में आने से पहले बैंक में काम करती थीं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Reema Lagoo Birthday special know about actress life unknown facts and career
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के एक महाराष्ट्रियन हिंदू फैमिली में पैदा हुईं। उनकी मां का नाम था मंदाकिनी, वह मराठी थियेटर की मशहूर अदाकारा थीं। रीमा का बचपन का नाम नयन भड़भड़े था। उनकी मां मराठी रंगमंच में काम करती थीं इसलिए रीमा का रुझान भी अभिनय की ओर हो गया। हिन्दी-मराठी फिल्मों की अभिनेत्री दुर्गा खोटे से इनकी मां की अच्छी दोस्ती थी, इसलिए उनकी मदद से रीमा को फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में रोल मिल गया।

Reema Lagoo Birthday special know about actress life unknown facts and career
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू

रीमा ने बाल कलाकार के रूप में लगभग नौ फिल्मों में काम किया। लेकिन जब उनके काम की वजह से इनकी पढ़ाई में रुकावट आने लगी तो आगे की पढ़ाई के लिए रीमा पुणे शिफ्ट हो गईं। लेकिन अपनी 11वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई वापस आ गईं और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। पढ़ाई के दौरान उन्हें एक साबुन के विज्ञापन से काफी प्रसिद्धि मिली। श्याम बेनेगल के साथ किए गए इस विज्ञापन को छह और भी भाषाओं में शूट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Lagoo Birthday special know about actress life unknown facts and career
रीमा लागू

रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। कई सालों तक उन्होंने मराठी थियेटर में काम किया जिसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में हुई। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई। फिल्मों के अलावा रीमा लागू रियल लाइफ में भी एक मॉडर्न मां की तरह रहीं। फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात पॉपुलर मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। कुछ सालों बाद रीमा लागू और विवेक लागू शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मृणमयी लागू है। शादी के कुछ वक्त बात तक तो सब अच्छा चला लेकिन फिर रीमा लागू और और उनके पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। नतीजा ये हुआ कि शादी के कुछ साल बाद ही रीमा अपने पति से अलग हो गईं। उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी को पाला। खुद को और अपनी बेटी को संवारने के लिए रीमा लागू ने जी-तोड़ मेहनत की।

विज्ञापन
Reema Lagoo Birthday special know about actress life unknown facts and career
रीमा लागू

उन्होंने बेटी को कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। रीमा लागू एक साफ छवि की अभिनेत्री रहीं। उनका किसी भी तरह के विवाद में ना तो कभी नाम आया और ना ही किसी को-स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा गया। अपने चार दशक के करियर में रीमा लागू ने अपनी छवि को कभी दागदार नहीं होने दिया। नाटक 'पुरुष' में रीमा लागू ने रेप पीड़िता का किरदार निभाया था, इसमें उनके साथ नाना पाटेकर लीड रोल में थे। इसके लगभग 700-800 मंचन हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed