जहां रिलीज से पहले ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' का नाम लेते ही दिमाग में राम कथा की मनमोहक छवि उभर कर आती थी, वहीं अब सिर्फ और सिर्फ विवाद और फिल्म की गलतियां आती हैं। 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से ही अपने संवाद, खराब वीएफएक्स और रामायण की गलत प्रस्तुति को लेकर देशव्यापी विरोध का सामना कर रहा है। इतना ही नहीं बहुत सी जगहों पर फिल्म को बैन करने की मांग भी की जा रही है, लेकिन 'आदिपुरुष' में जानकी का किरदार निभाने वाली कृति सेनन अभी भी इसकी तरफ सकारात्मकता के साथ देख रही हैं। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट बता रही है। दरअसल, कृति सेनन ने छात्रों को 'आदिपुरुष' दिखाने का फैसला किया है।
Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कृति ने अपने अल्मा मेटर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर के पुरम के छात्रों को ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' दिखाने का फैसला किया है। स्क्रीनिंग के लिए उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी होंगे। एक मीडिया संस्थान के मुताबिक कृति ने 21 जून को दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में एक शो बुक किया है। उनका मानना है कि रामायण पर आधारित 'आदिपुरुष' देखकर बच्चे आनंदित हो जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों की सही संख्या का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन ऑडिटोरियम 300 सीट्स वाला है और कृति सेनन ज्यादा से ज्यादा बच्चों के आने की उम्मीद कर रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्र भी उत्साहित हैं क्योंकि वे अपने स्कूल की पूर्व स्टूडेंट की फिल्म देखेंगे। कहा जा रहा है कि कृति छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगी और स्क्रीनिंग को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए मल्टीप्लेक्स टीम द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा से दूर हो जाएंगे 'सरदार खान'? आखिर क्या है मनोज बाजपेयी का रिटायरमेंट प्लान
आपको बता दें, 'आदिपुरुष' की चारों तरफ होती भारी आलोचना के कारण इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी है। लोगों से मिलने वाली आलोचनाओं के चलते फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कहा है कि निर्माता कुछ संवादों में बदलाव करेंगे और एक सप्ताह के अंदर-अंदर फिल्म में बदलाव शामिल किए जाएंगे। जहां मेकर्स ने यह कदम उठाया है, वहीं दूसरी तरफ, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'आदिपुरुष' पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए फिल्म को श्री राम और रामायण में हमारी आस्था के लिए पूरी तरह से डिजास्टर बताया है।
Adipurush Controversy: हनुमान जी के बाद मनोज मुंतशिर को याद आए 'महाभारत' के कर्ण, शब्दों के सहारे चलाए तीर