फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा से दूर हो जाएंगे 'सरदार खान'? आखिर क्या है मनोज बाजपेयी का रिटायरमेंट प्लान

Wed, 21 Jun 2023 09:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 21 Jun 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee talked about his retirement plan said i does not want to live in mumbai
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा की दुनिया में पिछले तीन दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, गुलमोहर, सत्या, शूल ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कल्ट सिनेमा का उदाहरण हैं। इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। अभिनेता की वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी उनकी जमकर तारीफ हुई है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने रिटायमेंट प्लान पर बात की है। 

manoj bajpayee talked about his retirement plan said i does not want to live in mumbai
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह मुंबई में अपनी हवेली में नहीं रहना चाहते हैं। एक्टर के कहा कि वह पहले ही पहाड़ों में कहीं जगह ले चुके हैं। वह वहां पर एक छोटा सा घर बनाना चाहते हैं और अपना बुढ़ापा मुंबई में नहीं बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई उनकी बेटी अवा नायला के लिए शहर होगी न कि उनके लिए।


इसे भी पढ़ें- Yash: रजनीकांत-लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे यश! रिपोर्ट्स की सच्चाई जान रॉकिंग स्टार के फैंस को लगेगा झटका
 
manoj bajpayee talked about his retirement plan said i does not want to live in mumbai
मनोज बाजपेयी - फोटो : amar ujala

अभिनेता ने इससे पहले भी दिए एक इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि जिस दिन उन्हें संतुष्टि महसूस होगी उस दिन वह एक्टिंग की दुनिया छोड़ देंगे और बस संन्यास ले लेंगे। तब तक वह केवल अपना काम करने के लिए एक्साइटेड रहेंगे जिसके लिए वह पैशनेट हैं। इसके साथ ही एक्टर ने यह भी बताया था कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpayee talked about his retirement plan said i does not want to live in mumbai
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेलवा गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में अपने बिहार दौरे के दौरान उन्होंने लालू प्रसाद से उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे। तब उन्होंने कहा था कि वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
manoj bajpayee talked about his retirement plan said i does not want to live in mumbai
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। एक बार अभिनेता ने यह भी कहा था कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed