सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari Interview: लीला सैमसन से मैंने सीखा भरत नाट्यम, घुट्टी में मिला शास्त्रीय नृत्य और संगीत

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Exclusive Interview with Pankaj Shukla prep of bibbo jaan heeramandi Jubilee Sanjay Bhansali
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदिति राव हैदरी के नाम का मध्य राव उनकी मां विद्या राव से लिया गया है और उनका कुलनाम हैदरी है उनके पिता एहसान हैदरी की विरासत का। हैदरी परिवार हैदराबाद की निजाम रियासत का वफादार रहा और उनसे चार पीढ़ी पहले के अकबर हैदरी हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। बचपन में ही अपने मां के साथ दिल्ली आ गईं अदिति ने ‘दिल्ली 6’, ‘रॉकस्टार’, ‘वजीर’, ‘फितूर’ और ‘दास देव’ जैसी तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी असल धमक हिंदी सिनेमा में बनी बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘जुबली’ से। ‘अमर उजाला टॉप 10 ओटीटी स्टार्स 2023’ की लिस्ट में नंबर वन रहीं अदिति से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की खास बातचीत।

loader
Trending Videos
Aditi Rao Hydari Exclusive Interview with Pankaj Shukla prep of bibbo jaan heeramandi Jubilee Sanjay Bhansali
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जुबली’ की अदाकारा अब ‘हीरामंडी’ की फनकारा बन गई है! गाने भी वह गा रही है। कंपनियां उसका विनाइल रिकॉर्ड निकालने को बेताब हैं। कहानियां दोनों अतीत की हैं, कितना चुनौती भरा रहा इन दो पीरियड कहानियों में काम करना?

उसी में तो मजा है। दोनों पीरियड फिल्म जैसी कहानियां हैं लेकिन दोनों का कालखंड अलग है और दोनों की कहानियां बिल्कुल अलग हैं। मुझे ये अनुभव बिल्कुल सपनों में घूमने वाले चित्रों (सरियल) जैसा लगा। आप तो जानते ही हैं कि ‘जुबली’ के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने सिनेमा संजय लीला भंसाली की शागिर्दी में सीखा है। वह संजय सर के सहायक रहे हैं।
 

और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Exclusive Interview with Pankaj Shukla prep of bibbo jaan heeramandi Jubilee Sanjay Bhansali
अदिति राव हैदरी-जुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, ‘हीरामंडी’ की शूटिंग आपने ठीक ‘जुबली’ के बाद शुरू कर दी?

हां, मैं सीधा ‘जुबली’ के बाद ‘हीरामंडी’ के सेट पर आई। हालांकि, मैंने संजय सर के साथ पहले काम (फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरुन्निसा का किरदार) किया है, लेकिन उनके सेट पर हर दिन एक अलग ही तिलिस्माई दिन होता है। मेरे हिसाब से उन्होंने ‘हीरामंडी’ में मेरा बिब्बो जान का जो किरदार लिखा है। वह अपने आप में बहुत बेहतरीन है।

Rajan Shahi: प्रोड्यूसर राजन शाही का खुलासा, बोले- हिना खान ने किया था शिवांगी जोशी के साथ काम करने से इनकार
Aditi Rao Hydari Exclusive Interview with Pankaj Shukla prep of bibbo jaan heeramandi Jubilee Sanjay Bhansali
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ बताना चाहेंगी अपने किरदार के बारे में?

अभी जब आप मनीषा (कोइराला) मैम से बात कर रहे थे फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ के बारे में तो मैं सोच रही थी कि अरे, ये जो बागी का नैरेटिव है, ये तो वहीं से शुरू हुआ लगता है। लेकिन, ये बिल्कुल अलग है। क्योंकि, उनका विचार इतना अलग है। बिब्बो जान का किरदार नाचने, गाने वाली तवायफ का है और इसे करने में मुझे बेहद आनंद इसलिए भी आया कि मैं संगीत और नृत्य के माहौल में ही बड़ी हुई हैं।

Welcome to The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' में आफताब की हुई एंट्री, खास तस्वीर साझा कर अभिनेता ने दी जानकारी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Exclusive Interview with Pankaj Shukla prep of bibbo jaan heeramandi Jubilee Sanjay Bhansali
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छा?

जी हां, मैं अगर अपने बचपन की बात करूं तो मैं अपने चारों तरफ तमाम तरह के कलाकारों और फनकारों को पाती हूं। मेरी मां (विद्या राव) ने हिंदुस्तानी म्यूजिक सीखा। वह आज भी ठुमरी दादरा गाती हैं। नैना देवी की शागिर्द रही हैं। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन से मिले अनुदान पर तवायफों पर शोध किया हैं। बचपन में मैंने महाराजजी को गाते हुए देखा और महसूस किया है। और, भी तमाम शास्त्रीय संगीतकारों से मेरा ताल्लुक रहा है।

Aamir khan: आमिर खान ने किया कपिल शर्मा के शो में खुलासा, आखिर कैसे मिला उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed