बॉलीवुड की फिल्में केवल अभिनेताओं और उनकी अदाकारी के लिए ही नहीं, बल्कि कंटेंट और दिखाए गए लोकेशन की वजह से भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। किसी भी फिल्म की कहानी और कथानक में स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। यशराज की फिल्मों में खूबसूरत वादियां देखने को मिलती हैं, जो दर्शकों के लिए काफी आनंददायक होता है। वहीं, कुछ ऐसी भी फिल्में बन चुकी हैं, जिनके ज्यादातर सीन एक ही लोकेशन पर शूट किए गए हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood: एक ही लोकेशन पर शूट हुए इन फिल्मों के ज्यादातर सीन, लिस्ट में बिग बी-ऐश्वर्या की मूवीज भी शामिल
चिंटू का बर्थडे में विनय पाठक मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे जी5 पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि इसके ज्यादातर सीन एक ही जगह पर शूट किए गए थे। यह फिल्म एक छोटे से परिवार के बारे में है, जो अपने बच्चे का जन्मदिन मनाना चाहता है। इसे एक कमरे के अंदर शूट किया गया था।
फिल्म बदला तापसी पन्नू के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म के ज्यादातर सीन एक कमरे में शूट किए गए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी।
राजकुमार राव बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। अब तक कई फिल्मों में वे अपनी अदाकारी से लोगों को हैरान कर चुके हैं। इन्हीं में से एक फिल्म ट्रैप्ड भी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है जो अपने ही अपार्टमेंट में फंस गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग एक फ्लैट में की गई है।
भेजा फ्राई को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस कॉमेडी फिल्म में विनय पाठक और रजत कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसे पूरी तरह से एक फ्लैट में शूट किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी।