सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari Siddharth: अदिति-सिद्धार्थ ने फराह-हुमा के साथ किया छैया-छैया पर डांस, मलाइका भी हुईं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 29 Nov 2024 10:06 AM IST
सार

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। इसी बीच फराह खान और हुमा कुरैशी के साथ सिद्धार्थ-अदिति का शाहरुख खान के गाने छैया-छैया पर डांस करती नजर आईं। इस जश्न में मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Siddharth Newlyweds dancing with Farah Khan Huma Qureshi on SRK Chaiyya Malaika Arora joins
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ-हुमा-फराह - फोटो : इंस्टाग्राम@ggpanther
मशहूर सेलिब्रिटी कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने राजस्थान के बिशनगढ़ के अलीला किले में अपनी दूसरी शादी की। इस जोड़े ने इस भव्य समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब इस जोड़े के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फराह खान, मलाइका अरोड़ा और बाकी कई मशहूर सेलेब्स शामिल हुए हैं।
Trending Videos
Aditi Rao Hydari Siddharth Newlyweds dancing with Farah Khan Huma Qureshi on SRK Chaiyya Malaika Arora joins
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@ggpanther
मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी के जश्न की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने पावर कपल के साथ पोज दिया। अगली स्लाइड में नवविवाहित जोड़ा हुमा कुरैशी और फराह खान शाहरुख खान के गाने छैया छैया पर दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Siddharth Newlyweds dancing with Farah Khan Huma Qureshi on SRK Chaiyya Malaika Arora joins
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@ggpanther
पोस्ट में दौरव गुप्ता की नवविवाहित जोड़े के साथ और भी तस्वीरें हैं और दुलकर सलमान के साथ एक क्लिक भी है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा भी इस जश्न का हिस्सा रहीं। इस दौरान मलाइका ने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ पोज शानदार पोज दिया। एक तस्वीर में, हीरामंडी अभिनेत्री अदिति ने अपने एथनिक बेस्ट कपड़े पहने हुए हाथों में मेहंदी लगाई हुई है। गौरव ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "अदु सिदु परी कथा मानव परी कथा शादी।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gupta (@ggpanther)



 
Aditi Rao Hydari Siddharth Newlyweds dancing with Farah Khan Huma Qureshi on SRK Chaiyya Malaika Arora joins
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@ggpanther
कुछ दिन पहले ही अदिति और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास दिन की बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं । पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, "जिंदगी में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है। इस खास दिन पर अदिति की पारंपरिक तेलंगाना शादी की चांद की मेहंदी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अपनी दूसरी शादी के लिए अदिति ने कढ़ाईदार चमकीले लाल दुल्हन के लहंगे में शाही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक भारतीय आभूषण पहने थे, जिसमें माथा पट्टी, नाक की अंगूठी, झुमके और सोने के गहने शामिल थे। अदिति का मेकअप सिंपल और फूलों की माला के साथ चमकती मुस्कान ने उनके लुक को पूरा किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)



 
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Siddharth Newlyweds dancing with Farah Khan Huma Qureshi on SRK Chaiyya Malaika Arora joins
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@ggpanther
इस दौरान सिद्धार्थ ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उनके लेयर्ड पर्ल नेकलेस ने उनके पूरे रॉयल लुक को और भी निखार दिया। अभय वर्मा, प्रज्ञा जायसवाल, आलिया भट्ट , निमरत कौर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके शादी के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शुभकामनाएं दीं। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने इससे पहले 16 सितंबर को वानापर्थी के 400 साल पुराने मंदिर में एक साधारण पारंपरिक दक्षिण भारतीय विवाह समारोह में विवाह किया था, तभी से अदिति और सिद्धार्थ चर्चा में बने हुए हैं।
Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अमिताभ बच्चन के सिर पर वार की घटना को किया याद, बोले- सेट पर छाया सन्नाटा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed