{"_id":"674897eff97ab0332d0bdee3","slug":"sunny-deol-comes-to-rescue-of-malaika-arora-allots-ground-floor-of-his-office-sunny-super-sound-for-restaurant-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: सनी सुपर साउंड के भूतल पर अब मलाइका अरोड़ा का कब्जा, देखिए दोस्ती की नई मिसाल की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: सनी सुपर साउंड के भूतल पर अब मलाइका अरोड़ा का कब्जा, देखिए दोस्ती की नई मिसाल की अनदेखी तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:51 AM IST
सार
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का रेस्तरां जल्द खुलने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री के रेस्तरां की जगह और इससे सनी देओल के कनेक्शन के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल-मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ये खबर तो आप तक पहुंच ही गई होगी कि सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी और अभिनेता अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड जल्द ही एक रेस्तरां खोलने जा रही हैं। वैसे मलाइका की नेटवर्थ कोई सौ करोड़ के करीब बताई जाती है लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि रोजमर्रा के खर्च निकलने के लिए अब वह भी कोई न कोई नियमित कारोबार को लेकर काफी सीरियस हैं। सोशल मीडिया पर नए इन्फ्लुएंसर्स के आ जाने के बाद से पुरानी हूर परियों के दिन अच्छे नहीं हैं और इसी के चलते मलाइका ने ये कदम उठाया है।
2 of 5
सनी सुपर साउंड का प्रवेश द्वार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मलाइका अरोड़ा का रेस्तरां अभिनेता अक्षय कुमार के घर से बस चार कदम की दूरी पर है। पास में ही दक्षिण भारतीय व्यंजनों का कमाल का रेस्तरां दक्षिणायन है। इस्कॉन मंदिर भी दूर नहीं है। मलाइका के जिस रेस्तरां में पेट पूजा का जो इंतजाम हो रहा है, वह सनी देओल की जायदाद सनी सुपर साउंड में खुलने जा रहा है। इसके थियेटर में फिल्मों के प्रिव्यू शोज और प्रेस शोज होते ही रहते हैं और शो शुरू होने या इंटरवल के बीच जहां नाश्ते आदि का इंतजाम भू तल पर किया जाता था, वह जगह अब सनी देओल ने मलाइका को दे दी है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी सुपर साउंड के स्टाफ को भी पता है कि यहां अब रेस्तरां खुलने जा रहा है। रेस्तरां मलाइका अरोड़ा खोल रही हैं, ये बात भी किसी से छिपी नहीं है। फिल्म देखने आने वालों की आवभगत के लिए सनी देओल ने भू तल पर ही बने रहे ओपन कैफेटेरिया को अब बंद करके वहां एक नई छत डलवा दी है और उसे चारों तरफ से घेर कर एक नई बैठकी तैयार कर दी है। सनी सुपर साउंड में होने वाले प्रिव्यू शोज के मेहमान अब इस नई नई जगह में बैठकर नाश्ता किया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल ने दरअसल फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद से अपना कारोबार दुरुस्त करने के लिए नियमित स्टाफ की तैनाती की है। उनकी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ का इन दिनों पैचवर्क चल रहा है और ये फिल्म अगले साल के शुरू में ही रिलीज होनी है। हाल ही में वह हैदराबाद से अपनी एक और फिल्म ‘जाट’ की शूटिंग करके लौटे हैं जिसमें उनके साथ संयमी खेर मुख्य हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं। सनी देओल ने इन दिनों ‘लाहौर 1947’ के निर्माता आमिर खान से भी कारोबारी मंत्र लेने शुरू किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा का निर्माणाधीन रेस्तरां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल की इमारत सनी सुपर साउंड बीते दिनों एक बैंक के कर्ज को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। ये इमारत जुहू में समुद्र के किनारे काफी प्राइम लोकेशन पर है और माना जा रहा है कि यहां रेस्तरां खुलने के बाद आसपास के रईस लोगों के लिए घर से बाहर बैठने बतियाने की एक नई जगह तैयार हो जाएगी। इस रेस्तरां का और साथ ही बन रही नई बैठकी का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पिछली बार यहां ‘ड्यून प्रोफेसी’ के पहले एपिसोड का जब प्रेस शो हुआ था तो आगंतुकों के लिए बैठने की जगह ही नहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।