सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आदित्य अब करेंगे यशराज फिल्म्स के गोल्डन जुबली जश्न का एलान, सौ फीसदी दर्शक देखेंगे झलकियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Feb 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra’s Yash Raj Films to announce five new films and unveil the GRAND YRF 50 plan
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमाघरों के सौ फीसदी क्षमता से खुलने की अनुमति मिलने और हिंदी सिनेमा की दो मेगा बजट फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज की हलचल शुरू होने के बीच यशराज फिल्म्स में भी गहमागहमी दिखने लगी है। प्रोडक्शन हाउस ने पिछले साल ही अपनी स्थापना के 50 साल पूरे किए हैं लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके जश्न का एलान हो ही नहीं पाया। सूत्र बताते हैं कि अब आदित्य चोपड़ा इस बारे में जल्द ही कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।

Trending Videos
Aditya Chopra’s Yash Raj Films to announce five new films and unveil the GRAND YRF 50 plan
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स में चल रही गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्र बताते हैं कि यशराज फिल्म्स के वाईआरएफ 50 मास्टर प्लान पर काम शुरू हो चुका है। बीते साल पूरी इंडस्ट्री की निगाहें इस पर लगी रहीं। इस प्लान की तमाम फिल्मों पर काम पहले से ही शुरू हो चुका है। आदित्य चोपड़ा की हरी झंडी मिलने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान’ की शूटिंग शुरू की। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान खान बतौर टाइगर जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रही शूटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं से ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra’s Yash Raj Films to announce five new films and unveil the GRAND YRF 50 plan
यशराज फिल्म्स - फोटो : twitter@yrf, pixabay

जानकारी के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने पहले ही यह योजना बना ली थी कि वाईआरएफ 50 की घोषणा थिएटरों में ही की जाएगी और वह अपनी उस योजना पर अडिग हैं। खास बात यहां ये भी है कि यशराज फिल्म्स की इस दौरान चार फिल्में पूरी होकर रिलीज की कतार में लग गईं लेकिन थिएटर मालिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के अपने वादे के तहत आदित्य ने कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं की।

Aditya Chopra’s Yash Raj Films to announce five new films and unveil the GRAND YRF 50 plan
जयेशभाई जोरदार का पोस्टर और निर्देशक दिव्यांग ठक्कर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि वाईआरएफ 50 का एलान सीधे फिल्म दर्शकों के सामने करने की योजना बनी है। ये एक छोटी सी फिल्म की तरह होगी, जिसमें यशराज फिल्म्स के पिछले 50 साल के उत्कर्ष की झलक तो होगी ही साथ ही कंपनी की पांच बिल्कुल नई फिल्में भी इसी शो रील में घोषित किए जाने की उम्मीद है। यही नहीं, इस शो रील में ही यशराज फिल्म्स की तरफ से ये जानकारी भी दी जाएगी कि उनकी पूरी हो चुकी फिल्मों ‘पृथ्वीराज’, ‘शमशेरा’, ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘बंटी बबली 2’ के अलावा लंबे समय से अटकी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ कब तक रिलीज होंगी।

विज्ञापन
Aditya Chopra’s Yash Raj Films to announce five new films and unveil the GRAND YRF 50 plan
शमशेरा का पोस्टर - फोटो : फाइल

यशराज फिल्म्स ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर साल भर चलने वाले जश्न की एक विशाल रूपरेखा बनाई है। ये जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के उन तमाम शहरों में भी मनाया जाएगा, जहां हिंदी फिल्में हिंदुस्तानी गर्मजोशी लेकर पहुंचती रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इस जश्न का ब्लूप्रिंट भी आदित्य चोपड़ा ने इस शो रील में शामिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed