{"_id":"601dd9b4f68efa596b6fe941","slug":"angad-bedi-birthday-is-part-of-ranji-trophy-at-16-here-lesser-known-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल की उम्र में रहे रणजी ट्रॉफी का हिस्सा, पढ़ें बॉलीवुड के 'फालतू' अभिनेता अंगद बेदी के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल की उम्र में रहे रणजी ट्रॉफी का हिस्सा, पढ़ें बॉलीवुड के 'फालतू' अभिनेता अंगद बेदी के बारे में सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंगद बेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अंगद बेदी छह फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद वह मनोरंजन की दुनिया में आ गए। यूं तो अंगद ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2004 में काया तारण से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फालूत से मिली।
2 of 5
Angad bedi
अंगद बेदी एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए थे। अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं। अंगद दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उसी तरह काम कर सकते हैं जैसा आम तौर पर राइट हैंड से किया जाता है। ऐसे लोग पूरी दुनिया में केवल 1 पर्सेंट होते हैं।
3 of 5
अंगद बेदी
बता दें कि अंगद बेदी एक बेहतरीन शेफ भी हैं। उन्हें फ्री टाइम में खाना बनाना पसंद हैं। खबरों कि मानें तो अंगद पहले फिल्म 'काई पो चे' में काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई। इसी के साथ पहले वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में भी काम करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
अंगद बेदी का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। इसके बाद अंगद की लाइफ में नेहा धूपिया ने कदम रखा।
विज्ञापन
5 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi
- फोटो : social media
अंगद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2018 में बटोरी जब उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया से गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने शादी के छह महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।