फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड कर्मचारियों को आदित्य चोपड़ा देंगे पांच हजार रुपये व राशन, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 07 May 2021 08:24 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 07 May 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
Aditya Chopra will provide five thousand rupees and foods to bollywood employees in lockdown apply online
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने लॉकडाउन से परेशान फिल्म कामगारों के खातों में सीधे नकद रकम पहुंचाने की घोषणा की है। इसके अलावा जरूरतमंदों को महीने भर का राशन पहुंचाने की एक योजना भी उन्होंने शुरू की है। इस योजना के लिए पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे।

Aditya Chopra will provide five thousand rupees and foods to bollywood employees in lockdown apply online
आदित्य चोपड़ा, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण काल में पिछले साल मार्च में जब मीडिया और मनोरंजन उद्योग का काम बंद हुआ था तो तब भी आदित्य चोपड़ा ने फिल्म कर्मचारियों की यूनीयनों के पंजीकृत सदस्यों को नकद राशि देकर मदद पहुंचाई थी। इस बार भी वह इन कामगारों के लिए वैक्सीन खरीदने की पहल कर चुके हैं। वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की वैक्सीन का खर्चा खुद उठाने का एलान कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा।

Aditya Chopra will provide five thousand rupees and foods to bollywood employees in lockdown apply online
यशराज फिल्म्स - फोटो : ट्विटर

फिल्म, टीवी व वेब सीरीज में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले साल नकद धनराशि पहुंचाने में बड़ी दिक्कतें आई थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज का हमेशा से दावा रहा है कि उनकी फेडरेशन में शामिल 32 यूनीयनों के करीब पांच लाख सदस्य हैं लेकिन जब पिछले साल पहले यशराज फिल्म्स ने और उसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने राहत राशि के लिए इन सदस्यों के नाम और खाता नंबर मांगे तो फेडरेशन बड़ी मुश्किल से 25-30 हजार लोगों का विवरण जुटा सकी थी। इस दिक्कत से निपटने के लिए इस बार यशराज फिल्म्स ने इस काम के लिए एक अपने फाउंडेशन के पोर्टल के जरिए राहत बांटने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Chopra will provide five thousand rupees and foods to bollywood employees in lockdown apply online
यशराज फिल्मस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी कामगारों की मदद करने के इरादे से शुरू किए गए इस ‘यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव’ के तहत महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के खाते में 5000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से हर कामगार के परिवार को चार सदस्यों का पूरे भहीने भर का राशन भी दिया जाएगा। य़श चोपड़ा फाउंडेशन राशन वितरण का ये काम अपने एनजीओ पार्टनर यूथ फीड इंडिया के माध्यम से करने जा रहा है। नकद सहायता और राशन के इच्छुक कर्मचारियों को इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट ( yashchoprafoundation.org) पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
Aditya Chopra will provide five thousand rupees and foods to bollywood employees in lockdown apply online
यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अक्षय विधानी इस बारे में कहते हैं, “यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों का सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए प्रतिबद्ध है। महामारी ने हमारी इंडस्ट्री की बैकबोन यानी दिहाड़ी कामगारों को टूटने की कगार पर पहुंचा दिया है। ऐसे में वाईआरएफ ज्यादा से ज्यादा कामगारों तथा उनके परिवार वालों की मदद करना चाहता है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed