{"_id":"60943a498ebc3eb92134e0ec","slug":"top-five-cm-took-decision-on-ongoing-shooting-in-goa-and-amitabh-bachchan-returning-with-kbc-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: गोवा में चल रही शूटिंग पर सीएम ने लिया बड़ा फैसला और केबीसी-13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: गोवा में चल रही शूटिंग पर सीएम ने लिया बड़ा फैसला और केबीसी-13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन
Fri, 07 May 2021 12:42 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 07 May 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीएम प्रमोद सावंत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है और इससे उभरने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके कारण वहां फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रोक दी गई थी। ऐसे में रियलिटी शो हो या टीवी सीरीयल सबकी शूटिंग मुंबई से बाहर हो रही है। कुछ टीवी सीरीयल की शूटिंग गोवा में भी चल रही है, जिनकी वजह से गोवा में कोरोना बढ़ता जा रहा है। अब इस पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा फैसला लिया है।
ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड 19 प्रोटोकॉल न मानने के चलते देश में भले इससे प्रभावित लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही हो लेकिन दुनिया के तमाम बड़े देशों ने कोरोना की पहली लहर से ही अच्छे खासे सबक सीखकर अपनी दुनिया पटरी पर लानी शुरू कर दी है। वहां थिएटर फिर से कारोबार शुरू कर रहे हैं और जिन फिल्मों की रिलीज साल भर पहले अटक गई थीं, वे फिल्में फिर से सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में सबसे अहम फिल्म है ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’, जो पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी।
A Quiet Place Part 2: लौट आई सन्नाटे में दिल दहलाने वाली कहानी की अगली कड़ी, एवलिन की बढ़ी चुनौतियां
A Quiet Place Part 2: लौट आई सन्नाटे में दिल दहलाने वाली कहानी की अगली कड़ी, एवलिन की बढ़ी चुनौतियां
नीति टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोग इस महामारी से बचने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चीजों की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।ऐसे में वैक्सीन ही इस वायरस से सुरक्षा के लिए एक बेहतर विकल्प है। बीते दिनों ही सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए एक मई से वैक्सीन ड्राइव शुरू करने का एलान किया था। जैसे ही महीने की पहली तारीख आई वैसे ही धड़ल्ले से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। हालांकि रजिस्ट्रेशन के बावजूद लोगों को वैक्सीन मिलने में कठिनाई हो रही है। इस सभी के बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने भी अपना वैक्सीन लगवाने का अनुभव साझा किया है।
कोरोना वैक्सीन: 'तीन दिन बाद कहीं जाकर मिला इंजेक्शन', 'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री नीति टेलर का खुलासा
कोरोना वैक्सीन: 'तीन दिन बाद कहीं जाकर मिला इंजेक्शन', 'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री नीति टेलर का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिरुद्ध दवे
- फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अनिरुद्ध की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने दी थी। अब शुभी ने अनिरुद्ध के कुछ अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इन वीडियो में शुभी अनिरुद्ध के साथ Karaoke में गाना गा रही हैं।
कोरोना से जंग: आईसीयू में भर्ती अभिनेता अनिरुद्ध दवे की पत्नी ने साझा किया वीडियो, कहा- दुआओं की जरूरत है
कोरोना से जंग: आईसीयू में भर्ती अभिनेता अनिरुद्ध दवे की पत्नी ने साझा किया वीडियो, कहा- दुआओं की जरूरत है
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
कोरोना काल में जहां डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और कई फ्रंटलाइन वर्कर्स घर से बाहर निकलकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। तो वहीं आम जनता घर के अंदर कैद है ताकी संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे में दर्शकों को घर में मनोरंजन की कमी ना हो इसलिए टीवी पर फिर से रामायण, महाभारत जैसे कई शो फिर से प्रसारित हो रहे है। इसी बीच टीवी के सबसे मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा हो गई है।
Kaun Banega Crorepati (KBC): सीजन 13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका
Kaun Banega Crorepati (KBC): सीजन 13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका