फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूही चावला: फिल्मों से दूर खेती कर रही हैं अभिनेत्री, आम के बाग से तस्वीरें हुईं वायरल

Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Latest Pictures from her Mango Farm Goes Viral on Instagram
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला भले ही फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फार्म हाउस पर समय बिता रही हैं। जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Juhi Chawla Latest Pictures from her Mango Farm Goes Viral on Instagram
जूही चावला - फोटो : social media

जूही चावला की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो टेबल पर बैठी हैं और कुछ लोगों से मीटिंग कर रही हैं। साथ ही उनके सामने पके आमों का ढेर लगा हुआ है। जूही इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस को जूही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह उनके खिलखिलाते चेहरे को देख खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Juhi Chawla Latest Pictures from her Mango Farm Goes Viral on Instagram
जूही चावला

तस्वीर के साथ-साथ जूही ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "वाडा फार्म पर मेरा नया ऑफिस। फुली एयर कंडिशन और ऑक्सीजन से भरपूर। साथ ही नए गौशाला, स्टाफ क्वार्टर और अधिक फल वाले पेड़ों को लगाने की योजना भी बना रहे हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Latest Pictures from her Mango Farm Goes Viral on Instagram
जूही चावला

जूही ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देती हैं साथ ही वह वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल के मुंबई संस्करण की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया था कि 'मेरे किसान पिता ने 20 एकड़ जमीन वाडा में खरीदी थी। जब उन्होंने खेती योग्य जमीन में इन्वेस्ट किया तब मैं फिल्मों में काफी व्यस्त थी और मेरे पास इस पर ध्यान देने के लिए समय भी नहीं था। उनकी मृत्यु के बाद मैंने इस पर ध्यान देना शुरू किया।'

विज्ञापन
Juhi Chawla Latest Pictures from her Mango Farm Goes Viral on Instagram
जूही चावला - फोटो : Instagram

बता दें जूही चावला ने 1986 में 'सल्तनत' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब भी जीता। साल 1997 में जय मेहता से शादी के बाद जूही ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गईं। जूही के दो बच्चे हैं जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन है। इसके अलावा जूही आखिरी बार साल 2017 में वेब सीरीज द टेस्ट केस में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed