फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई नवेली दुल्हन: सुर्ख बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं यामी गौतम, तस्वीर पर ही थम जाएंगी निगाहें

Mon, 07 Jun 2021 02:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Jun 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Aditya Dhar Wife And Actress Yami Gautam Shares More Pics From Wedding Festivities See Here
यामी गौतम - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस यामी गौतम निर्देशक आदित्य धर से शादी करने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यामी गौतम ने 4 जून को शादी की खबर के साथ ही अपने फैंस को चौंका दिया था। बेहद ही निजी समारोह में यामी आदित्य धर के साथ सात फेरों के बंधन में बंधी। शादी के बाद से ही लगातार यामी शादी की नई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा कर रही हैं। कल उन्होंने अपने जयमाल की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। तो वहीं अब यामी ने अपनी एक और खूबसूरत तस्वीर साझा की है।



लाल साड़ी पहने नजर आईं यामी
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में यामी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसपर मांग में सिंदूर, लाल बिंदी और गोल्डेन ज्वैलरी उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रही हैं। 


 

Aditya Dhar Wife And Actress Yami Gautam Shares More Pics From Wedding Festivities See Here
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram

यामी की इस फोटो पर सेलेब्स खूब कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके फैंस भी कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत दुल्हन कह रहे हैं। इसके पहले एक्ट्रेस ने अपने जयमाल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी भर की यादें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

Aditya Dhar Wife And Actress Yami Gautam Shares More Pics From Wedding Festivities See Here
यामी गौतम - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। जिसमे वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थी। शादी की इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया था। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते में यामी खूबसूरत दिख रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Dhar Wife And Actress Yami Gautam Shares More Pics From Wedding Festivities See Here
yami-gautam-weddin - फोटो : yami-gautam-weddin

इन फोटोज में यामी की बहन सुरीली गौतम भी उनके साथ दिख रही हैं। एक तरफ तो फैंस कपल की शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात थी। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा यामी गौतम से सेलेब्स को सिखना चाहिए कि अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट कैसे रखते हैं।

विज्ञापन
Aditya Dhar Wife And Actress Yami Gautam Shares More Pics From Wedding Festivities See Here
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram

बता दें, आदित्य धर फिल्म 'उरी' के निर्देशक हैं, जिसमें यामी गौतम भी अहम किरदार में थीं। यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। फेरे लेने के बाद यामी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ अपने दोस्तों और फैंस को इस बात की जानकारी दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed