सब्सक्राइब करें

ICU पहुंचाने के बाद आदित्य नारायण ने घायलों से मांगी माफी, खर्च उठाकर दिखाई दरियादिली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan apologises for the auto rickshaw accident
aditya narayan
बॉलीवुड के टॉप सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोमवार को आदित्य ने अंधेरी वेस्ट में अपनी मर्सडीज कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। अब इस मामले में आदित्य नारायण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
Aditya Narayan apologises for the auto rickshaw accident
आदित्य नारायण
आदित्य ने इस घटना के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका उन्हें अफसोस है। आदित्य ने बताया कि वह साढ़े 12 बजे ओशिवारा में अपने घर से अंधेरी जाने के लिए अपनी मर्सेडीज बेन्ज से निकले थे। लोखंडवाला सर्किल पर उनकी तरफ तेजी से एक ऑटो आ रहा था। आदित्य ने कहा,'मुझे लगा वह धीमे हो जाएगा लेकिन उसने स्पीड कम नहीं की बल्कि दाएं मुड़ गया। उससे बचने के लिए मैंने गाड़ी बाएं मोड़ दी जिससे एक दूसरे ऑटो को टक्कर लग गई।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan apologises for the auto rickshaw accident
आदित्य नारायण
आदित्य ने घायलों के इलाज का खर्च उठाने का भी फैसला किया है। आपको बता दें कि इस एक्सीडेंट के बाद आदित्य के ऊपर धारा  IPC 279 और 338 लगाई गई थी। बेल मिलने के बाद आदित्य पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर है। वहीं रिक्शा में बैठी 32 साल की महिला को मामूली चोटें आई हैं। 64 साल के ऑटो ड्राइवर को कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। आदित्य नारायण का भी मेडिकल टेस्ट करवाकर यह चेक किया गया कि कहीं उन्होंने शराब तो नहीं पी रखी थी लेकिन रिजल्ट निगेटिव आए।
Aditya Narayan apologises for the auto rickshaw accident
आदित्य नारायण
यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के पास की है। एक्सीडेंट के बाद आदित्य खुद अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन ड्राइवर और महिला ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर लिखवा दी।
विज्ञापन
Aditya Narayan apologises for the auto rickshaw accident
आदित्य नारायण
यह पहली बार नहीं है जब आदित्य अपनी हरकतों के कारण बदनाम हुए हों। इससे पहले पिछले साल आदित्य का एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो लीक हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed