{"_id":"5aa7cce44f1c1bb2758b52ed","slug":"birthday-special-love-story-of-aamir-khan-and-kiran-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'dy spl: इनके लिए आमिर ने छोड़ दिया था पहला प्यार, 'लगान' की शूटिंग के दौरान आ गया था दिल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'dy spl: इनके लिए आमिर ने छोड़ दिया था पहला प्यार, 'लगान' की शूटिंग के दौरान आ गया था दिल
Wed, 14 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान 14 मार्च को आपने जीवन के 53वें साल में कदम रखेंगे। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में हुआ था। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन की कुछ अनसुनी बातें... फिल्म 'लगान' ने आमिर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बदल दी थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर और किरण की पहली मुलाकात हुई थी।
2 of 5
किरण राव आमिर की हर फिल्म में उनके साथ नजर आती हैं। किरण, आमिर को फिल्म की कहानी चुनने में भी मदद करती हैं। आमिर की तरह ही किरण भी काफी वर्सटाइल हैं। किरण कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
3 of 5
आमिर और किरण की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी। आमिर शादीशुदा थे लेकिन किरण पर उनका दिल आ गया था। इस फिल्म में किरण शामिन देसाई की असिस्टेंट थीं। किरण भी आमिर को चाहने लगी थीं, साल 2002 में आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म के सेट पर आमिर ने किरण से उनकी कान की बाली मांगी थी और तभी से दोनों की लवस्टोरी शुरू हो गई थी। साल 2005 में आमिर ने किरण से शादी कर ली थी। फिल्म 'लगान' में किरण को 10 हजार रुपए सैलरी पर रखा गया था। उन्हें 11 ब्रिटिशर, 11 इंडियन और 1500 गांव वालों को संभालना होता था। लगान के अलावा किरण ने 'डेली बेली', 'धोबी घाट', और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। किरण काफी स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। अपनी बात खुलकर रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर की पहली पत्नी के बारे में बताते हुए किरण कहती हैं कि वो फिल्म के सेट पर आती हैं। अपनी राय देती हैं और हम उनकी बातों को समझ फिल्म में कुछ बदलाव भी करते हैं। किरण और रीना अच्छी दोस्त के तौर पर जानी जाती हैं। आमिर की वो अदा जिसने किरण को उनसे प्यार करने को मजबूर कर दिया वो था उनका सेंस ऑफ ह्यूमर। किरण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आमिर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। साथ ही उन्हें हर क्षेत्र के बारे में काफी अच्छा ज्ञान है। इसके अलावा आमिर का चीजों को देखने का नजरिया हमेशा पॉजिटिव रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।