फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे बदनाम हुआ मशहूर सिंगर का बेटा, कभी एयरपोर्ट पर की गाली गलौज तो कभी लड़की ने जड़ा थप्पड़

Mon, 06 Aug 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
aditya narayan birthday special and their controversies

सिंगर, एक्टर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण 31 साल के हो गए हैं। आदित्य के पिता मशहूर सिंगर उदित नारायण हैं। उनकी मां का नाम दीपा नारायण है। आदित्य नारायण उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कई फिल्में की हैं।

aditya narayan birthday special and their controversies
आदित्य नारायण - फोटो : SELF

आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने संगीत की दुनिया में कई ऊंचाईयां छुईं लेकिन आदित्य उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए, बल्कि वो तो अक्सर विवादों के चलते ही चर्चा में आए हैं। अक्टूबर 2017 में आदित्य नारायण को रायपुर एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया था। 

aditya narayan birthday special and their controversies
एयरपोर्टकर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण
दरअसल, आदित्य नारायण को चेक-इन के दौरान बताया गया कि उनके पास तय सीमा से 40 किलो ज्यादा लगेज है। विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक, आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए करीब 13 हजार रुपये देने थे लेकिन वो 10 हजार रुपये देने पर अड़े थे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan birthday special and their controversies
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)

साल 2011 में आदित्य नारायण को एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य नारायण अपने एक दोस्त के साथ पब में थे। नशे की हालत में आदित्य नारायण ने लड़की से बदतमीजी शुरू कर दी। यही नहीं आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए थे, तभी लड़की ने आदित्य नारायण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
aditya narayan birthday special and their controversies
Aditya Narayan

इस पूरी घटना के वक्त आदित्य नारायण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी साथ थीं। आदित्य से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना था कि वो पब में गए थे, हालांकि उन्होंने किसी लड़की के थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed