मशहूर गायक और इंडियन आइडल 12 के हॉस्ट आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक दिसंबर को आदित्य ने अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी की। आदित्य और श्वेता की कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं लेकिन हाल ही में एक और वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है।
नई-नवेली दुल्हनिया लेकर घर लौट रहे थे आदित्य नारायण, रास्ते में किन्नरों ने रोका और कर दी ये मांग, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य की गाड़ी ट्रैफिक सिग्नल पर रुक जाती है, जिसके बाद किन्नर उनकी गाड़ी को घेर लेते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं। आदित्य किन्नरों का मान रखते हुए उन्हें पैसे देते हैं लेकिन वो और पैसों की मांग करते दिखते हैं। हालांकि तब तक सिग्नल खुल जाता है और आदित्य की गाड़ी चलने लगती है।
बता दें कि एक दिसंबर यानी मंगलवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने जिंदगी के एक महत्वपूर्ण सफर में अपना पहला कदम रख दिया है। दोनों ही अपनी शादी बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं।
श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना था। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी लगा रही थी।
बात करें श्वेता के मेकअप की तो बहुत कम हाइलाइटर के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। माथपट्टी के साथ सिल्वर नेकलेस और हाथों में लाल चूड़ा के साथ गोल्डन कलीरे पहन रखा था। पिंक चिक्स और पिंक लिप्स के साथ श्वेता ने ब्यूटीफुल ब्राइडल लुक को चुना था। श्वेता का ये ब्राइडल लुक उन्हे काफी अलग लुक दे रहा था।
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। वहीं शादी के पहले आदित्य और श्वेता की फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं थीं। जिसमें श्वेता ने पीच रंग का सिंपल सा लहंगा चुना था। जिसके साथ डार्क रेड कलर के नेकपीस पहने हुए थे।