{"_id":"5fc720848ebc3eefba413dda","slug":"neelima-azim-birthday-here-know-about-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन शादियां और फिर तलाक, संघर्षों भरी रही शाहिद कपूर की मां और अभिनेत्री नीलिमा अजीम की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन शादियां और फिर तलाक, संघर्षों भरी रही शाहिद कपूर की मां और अभिनेत्री नीलिमा अजीम की जिंदगी
नीलिमा अजीम हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म दो दिसंबर 1958 को दिल्ली में हुआ। नीलिमा की मुख्य फिल्मों में सलीम लंगड़े पे मत रो, सड़क, सूर्यवंशम, इश्क विश्क और ब्लैकमेल सहित अन्य हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
नीलिमा अजीम
- फोटो : instagram/ishaankhatter
फिल्मों के अलावा नीलिमा अजीम कई टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी हैं। इनमें फिर वही तलाश, आम्रपाली, द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान, शांति, सांस और जुनून हैं। नीलिमा अजीम बहुत अच्छी कत्थक डांसर भी हैं। उन्होंने बिरजू महाराज और मुन्ना शुक्ला से डांस की ट्रेनिंग ली है।
3 of 5
नीलिमा अजीम
- फोटो : instagram/ishaankhatter
नीलिमा अजीम के दो बेटे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर हैं। पंकज कपूर, नीलिमा अजीम के पहले पति हैं जिनसे उन्होंने वर्ष 1979 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद शाहिद कपूर पैदा हुए। 1984 में नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। एक इंटरव्यू में नीलिमा ने कहा था कि 'मैं कहना चाहूंगी कि पंकज से अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। यह बात सच है। उन्होंने खुद ही मुझसे अलग होने का फैसला ले लिया था। मेरे लिए वह बहुत कठिन समय था। हालांकि उनके पास मुझसे अलग होने का एक मजबूत कारण था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीलिमा अजीम
- फोटो : instagram/shahidkapoor
नीलिमा से तलाक लेने के बाद पंकज कपूर ने 1988 में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे सना कपूर और रुहान कपूर हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' में सना कपूर नजर आई थीं। दूसरी तरफ नीलिमा ने भी वर्ष 1990 में टीवी कलाकार और मिमिक्री आर्टिस्ट राजेश खट्टर से शादी कर ली। इस शादी से उनके बेटे ईशान खट्टर पैदा हुए। हालांकि यह शादी भी मात्र 11 साल चली और 2001 में ये दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
नीलिमा अजीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2004 में नीलिमा ने रजा अली खान से शादी की। यह शादी भी मात्र पांच साल में ही टूट गई। अब नीलिमा अपने बेटे शाहिद के साथ रहती हैं। वह बताती हैं कि इन सब से गुजरने पर उन्हें जीने के लिए जो मकसद चाहिए था, वह शाहिद थे। नीलिमा का मानना है कि शाहिद ने ही जीवन जीने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।