फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apne 2: पोते के साथ काम करने की धर्मेंद्र की ये है पूरी तैयारी, अपने प्रशंसकों को दिया ये खास संदेश

Wed, 02 Dec 2020 11:08 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Karan Deol joins Apne 2 with Dharmendra Sunny Deol and Bobby Deol Details Inside
देओल परिवार - फोटो : फाइल फोटो

अपने पोते करण देओल के साथ काम करने की तैयारी शुरू कर चुके हिंदी सिनेमा के ओरीजनल ही मैन यानी अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में आकर भी अपने प्रशंसकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। उनका कहना है कि उनके प्रशंसकों ने ही उन्हें एक बड़ा कलाकार बनाया इसीलिए वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना कभी बंद नहीं करेंगे। उनका मानना है कि जब तक वह काम करने लायक हैं, तब तक एक अभिनेता के रूप में नए-नए किरदारों के साथ प्रयोग करने में जुटे रहेंगे।

Karan Deol joins Apne 2 with Dharmendra Sunny Deol and Bobby Deol Details Inside
देओल परिवार - फोटो : फिल्म

निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में देओल परिवार के साथ फिल्म 'अपने 2' की घोषणा की है। इस फिल्म में देओल खानदान की तीन पीढ़ियां एक साथ पर्दा साझा करेंगी। वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र के साथ इस फिल्म में उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल तो होंगे ही, साथ ही सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे। धर्मेंद्र इस फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं।

Karan Deol joins Apne 2 with Dharmendra Sunny Deol and Bobby Deol Details Inside
Bobby Deol, Sunny Deol - फोटो : Social Media

भले ही देश में कोरोना वायरस ने अपना खौफ पैदा कर रखा है लेकिन फिर भी इस बीच शूटिंग शुरू करने के मामले में धर्मेंद्र का कहना है कि वह इस माहौल में भी शूटिंग शुरू करने से बिल्कुल नहीं डरते। उनका कहना है कि फिल्म की पूरी टीम आवश्यक सावधानियां बरतेगी। लोगों को बहादुर बनने की जरूरत है, बेवकूफ नहीं। धर्मेंद्र ने कहा कि देओल खानदान को पारिवारिक मनोरंजन के लिए जाना जाता है और 'अपने 2' के साथ भी यह काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Deol joins Apne 2 with Dharmendra Sunny Deol and Bobby Deol Details Inside
धर्मेंद्र - फोटो : social media

धर्मेंद्र की उम्र अब 85 की होने जा रही है लेकिन वह अब भी उम्र को मात्र एक संख्या समझते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी उम्र की गिनती गिनना 60 साल के बाद ही बंद कर दी थी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंसान की उम्र क्या है? बस उसके अंदर जोश बरकरार रहना चाहिए। धर्मेंद्र ने कहा कि वह उन सभी छोटी चीजों की भी खुशी मनाते हैं जो उन्हें जिंदगी से मिली हैं। और, वह एक अभिनेता के रूप में हर वक्त कुछ नए काम की तलाश में भी रहते हैं।

विज्ञापन
Karan Deol joins Apne 2 with Dharmendra Sunny Deol and Bobby Deol Details Inside
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

काम के बारे में तो धर्मेंद्र पहले भी कह चुके हैं कि कैमरा उनकी महबूबा है और वह उससे ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकते। अपनी बात को दोहराते हुए फिर से धर्मेंद्र ने कहा कि कैमरा उन्हें बहुत प्यार करता है और वह एक अलग आदमी बन जाते हैं जब वह कैमरे के सामने होते हैं। धर्मेंद्र को उनके प्रशंसकों ने ही बड़ा कलाकार बनाया और वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं उनके प्रशंसक उनसे प्रेम करना बंद न कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed