फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silk Smitha Birth Anniversary: वो एडल्ट एक्ट्रेस जिसकी जिंदगी से ज्यादा मौत रही रहस्यमयी, 35 की उम्र में फांसी पर लटकता हुआ मिला था शव

Wed, 02 Dec 2020 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Silk Smitha Birth Anniversary Remembering Silk Smitha lesser known facts about Adult Star
सिल्क स्मिता - फोटो : social media

सिल्क स्मिता (Silk Smitha) साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था। सिल्क को फिल्मों में जो किरदार मिले, उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए। आज सिल्क का जन्मदिन है। अगर आज वह जिंदा होतीं तो अपना 60वां जन्मदिन मना रहीं होतीं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। 

Silk Smitha Birth Anniversary Remembering Silk Smitha lesser known facts about Adult Star
सिल्क स्मिता - फोटो : Twitter

लोग सिल्क की बी-ग्रेड मूवीज को देखने के लिए टिकट खिड़की पर टूट पड़ते थे लेकिन सिल्क को अपने जीते जी वो इज्जत कभी नहीं मिल सकी जो उनकी मौत के बाद बनी फिल्मों को मिली। सिल्क ने चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उनकी जिंदगी मुश्किलों भरी थी। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते सिल्क की शादी कम उम्र में कर दी गई। ससुराल के कायदे कानून ने लक्ष्मी की जिंदगी को और दूभर कर दिया। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मेकअप आर्टिस्ट बन गईं।

Silk Smitha Birth Anniversary Remembering Silk Smitha lesser known facts about Adult Star
सिल्क स्मिता - फोटो : social media

इसके बाद लक्ष्मी ने फिल्मों में किस्मत आजमाई। बहुत जल्द उन्हें फिल्में भी मिलने लगीं। बाद में उनका नाम लक्ष्मी से बदलकर सिल्क कर दिया गया। इसके बाद सिल्क ने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया कई डांस नंबर किए। और एक समय ऐसा आया जब सिल्क की बोल्ड इमेज को देखते हुए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Silk Smitha Birth Anniversary Remembering Silk Smitha lesser known facts about Adult Star
सिल्क स्मिता - फोटो : twitter

लोग चाहे सिल्क के बारे में कोई भी इमेज बनाकर रखते हों सिल्क ने हमेशा वही किया जो उनका दिल करता था। सिल्क ये हमेशा कहती थीं- कुछ लोगों का नाम उनके काम से होता है मेरा बदनाम होकर हुआ श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म सदमा 1983 में जब रिलीज हुई थी तो सिल्क चार साल में 200 फिल्मों के साथ अपने करियर के टॉप पर थीं। ये सभी फिल्में भारतीय सिनेमा में B और C श्रेणियों में आती हैं।

विज्ञापन
Silk Smitha Birth Anniversary Remembering Silk Smitha lesser known facts about Adult Star
सिल्क स्मिता - फोटो : SELF

सिल्क की जिंदगी में सबसे रहस्यमयी उनकी मौत रही। एक जमाने में टॉप की एडल्ट स्टार रहीं सिल्क ने आत्महत्या क्यों की इसका रहस्य आज भी बरकरार है। 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। किसी को नहीं पता चला 22 सितंबर की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिल्क अपनी जान देने पर मजबूर हो गईं। उनकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थी। तेलुगु में एक सुसाइड नोट मिला था, लेकिन उसे भी समझा नहीं जा सका। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed