फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- ‘एकांतवास में हूं, तबीयत ठीक है’

Wed, 02 Dec 2020 09:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Dec 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Sunny deol tested covid 19 positive in manali
सनी देओल - फोटो : instagram/iamsunnydeol

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्हें हल्का बुखार और सर्दी-जुकाम हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई जिसमें उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।

Sunny deol tested covid 19 positive in manali
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल करीब एक महीने से हिमाचल प्रदेश के मनाली में रह रहे हैं। हाल ही में मुंबई में उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद आराम के लिए वह मनाली स्थित अपने फार्महाउस पर पहुंचे थे। तब से वे यहीं रह रहे हैं।

Sunny deol tested covid 19 positive in manali
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सनी देओल को मनाली से काफी जुड़ाव है और सर्दियों में वह मनाली में ही रहते हैं। इस साल भी मुंबई में कोरोना के कहर के बीच मनाली पहुंचे हैं। तीन दिसंबर को वह वापस मुंबई लौटने वाले थे उससे पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny deol tested covid 19 positive in manali
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सनी देओल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
 

विज्ञापन
Sunny deol tested covid 19 positive in manali
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि फिल्मों के अलावा सनी देओल राजनीति में भी सक्रिय हैं। सनी देओल ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से गुरदासपुर सीट से जीत भी हासिल की। इसके अलावा हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म अपने 2 का एलान किया गया। जिसमें देओल परिवार की तीन पीढ़ियां पर्दे पर नजर आएंगी। इनमें सनी देओल के अलावा धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी के बेटे करण देओल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed