बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी उनकी तरह ही एक बेहतरीन गायक हैं। उन्होंने 'ततड़-ततड़' और 'जी हूजूर' जैसे सुपरहिट गानों से लोगों का दिल जीत लिया। आदित्य न सिर्फ सिंगिग, बल्कि एंकरिंग में भी माहिर हैं। अपनी दमदार एंकरिंग से वह स्टेज पर धमाल मचा देते हैं। सिंगर ने हाल ही में चौंका देने वाला खुलासा किया है।
{"_id":"6434472c8cefd60a85028fac","slug":"aditya-narayan-was-replaced-with-the-hit-song-of-the-year-the-singer-say-he-was-waiting-for-the-release-read-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya Narayan: गाने से रिप्लेस होने को लेकर छलका आदित्य का दर्द, बोले- आखिरी मिनट पर मेकर्स ने बदल दिया सिंगर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya Narayan: गाने से रिप्लेस होने को लेकर छलका आदित्य का दर्द, बोले- आखिरी मिनट पर मेकर्स ने बदल दिया सिंगर
Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
आदित्य नारायण
- फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पिता उदित नारायण के साथ आदित्य
- फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
आदित्य ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करने ने दौरान यह बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक सुपरहिट गाने में अपनी आवाज दी थी, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री के एक बड़े सिंगर ने रिप्लेस कर दिया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 'मैंने एक बहुत बड़ा गाना गाया था और मेरा गाना आखरी समय में बदल दिया गया, जिससे मैं बहुत परेशान था। शायद मैं इसके बारे में भविष्य में और बात करूंगा जब थोड़ा समय बीत चुका होगा।
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
उन्होंने आगे बताया कि जब यह गाना रिलीज हुआ तो साल का बिग हिट साबित हुआ था। गाने के मेकर्स ने आखिरी समय में यह तय किया था न कि म्यूजिक कंपोजर ने। उन्होंने मुझे एक बेहतरीन सिंगर से रिप्लेस कर दिया, यह बहुत बुरी फिलिंग है। मैं गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे बस इस बात की खुशी है कि अभी भी म्यूजिक कंपोजर्स मुझे गाने के लिए बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य नारायण
- फोटो : आदित्य नारायण
आदित्य ने आगे कहा कि मैं जिस भी गाने से जुड़ता हूं उसको लेकर बहुत ध्यान रखता हूं। पिछले साल रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में मेरा गाना 'जी हुजूर' काफी पसंद किया गया था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं है जो यह सुनिश्चित करता है कि किसका वर्जन रिलीज होगा। मेरे पिता उदित नारायण ने अपने समय में यह सब देखा है। बॉलीवुड में फैसला लेने वाला कोई एक नहीं होता। यहां मेकर्स, एक्टर, हर कोई शामिल होता है।
यह भी पढ़ें- Ayushmann khurrana: अमेरिका के टूर पर निकलेंगे आयुष्मान खुराना, आठ शहरों में आयोजित करेंगे म्यूजकि इवेंट
यह भी पढ़ें- Ayushmann khurrana: अमेरिका के टूर पर निकलेंगे आयुष्मान खुराना, आठ शहरों में आयोजित करेंगे म्यूजकि इवेंट
विज्ञापन
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
सिंगर से जब पूछा गया कि क्या पहले रिप्लेस करने वाले मेकर्स से उनके संबंध खराब हुए, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा ऐसा हो सकता है, लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं। पहले मैं काफी परेशान हुआ था, लेकिन अब मैं ठीक हूं। मुझे पता था कि मैंने भी इसमें अच्छा काम किया था। मैं इस बारे में दूसरे नजरिये से सोचता हूं कि हो सकता है मैंने भी दूसरों के गाने गाए होंगे।
यह भी पढ़ें- KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म
यह भी पढ़ें- KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म