फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना पर भड़के आदित्य पंचोली, कहा- 'पागल है ये लड़की, लीगल एक्शन लूंगा'

Tue, 05 Sep 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 05 Sep 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
aditya pancholi and women commission reacted over kangana ranaut after interview in aap ki adalat
kangana
हाल ही में 'आप की अदालत' में अपने पुराने रिश्तों पर गड़े मुर्दे उखाड़ने के बाद कंगना रनौत ने अपने लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। एक ओर जहां फैंस उनकी बेबाकी की तारीफ करते नहीं थक रहे है वहीं कुछ लोगो को कंगना का ये रवैया एक दम नागवार गुजर रहा है। 


 
aditya pancholi and women commission reacted over kangana ranaut after interview in aap ki adalat
kangana
शो के दौरान कंगना ने हर सवाल का खुलकर जबाव दिया जिसके लिए उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे आदित्य पांचोली भड़क गए हैं। कंगना ने ऋतिक और आदित्य रोशन पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कई पर्सनल रिश्तों के बारे में भी बातें की जिसमें एक नाम आदित्य पंचोली का भी थी। 

 
aditya pancholi and women commission reacted over kangana ranaut after interview in aap ki adalat
kangana
इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही कंगना का दिल एक बार आदित्य के लिए भी धड़का था लेकिन आदित्य ने कंगना को  काफी मारा पिटा था। ये बात खुद कंगना ने शो के दौरान बताई। इंटरव्यू में कंगना ने बताया आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
aditya pancholi and women commission reacted over kangana ranaut after interview in aap ki adalat
kangana
इसी को लेकर अब आदित्य भड़क उठे हैं। उन्होंने कंगना को पागल बताया है। आदित्य का कहना है, 'उसका क्या कर सकते है? आपने उसका इंटरव्यू देखा क्या? एक पागल ही ऐसे बात कर सकता है? मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं लेकिन किसी ने मेरे बारे में कभी ऐसा कुछ नहीं कहा हैं। आप जब कीचड़ में पत्थर फेकेंगे तो कीचड़ आप पर उड़ेगा।' 

 
विज्ञापन
aditya pancholi and women commission reacted over kangana ranaut after interview in aap ki adalat
aditya pancholi
आदित्य यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'मेरे साथ उनके अफेयर को लेकर उन्होंने काफी झूठ कहा है। इस तरह की बातों से मेरी फैमिली पर काफी असर पड़ा है। मैं और मेरी पत्नी इन पर लीगल एक्शन लेने वाले है। यह बातें हमें काफी बुरी लगी हैं।' 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed