फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Graduate Kapoor: शम्मी कपूर के बेटे ने 67 साल की उम्र में किया स्नातक, अब इग्नू से एमए करने की तैयारी में

Tue, 22 Aug 2023 10:28 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Aug 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Aditya Raj Kapoor son of rebel star shammi Kapoor earns graduation degree at the age of 67
आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज परिवार कपूर खानदान के बारे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक किस्सा बहुत प्रचलित रहा है कि इसका कोई सदस्य स्कूल के आगे पढ़ाई करने नहीं गया। इस किस्से में कितनी सच्चाई है ये तो इन सबके सर्टिफिकेट देखकर ही जाना जा सकता है लेकिन कम से कम हिंदी सिनेमा के पहले बागी स्टार शम्मी कपूर के बेटे ने जो कर दिखाया है वह एक मिसाल है। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक की परीक्षा पास कर ली है।

Aditya Raj Kapoor son of rebel star shammi Kapoor earns graduation degree at the age of 67
आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के नामी सितारे शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर लंबे समय तक अपने पिता को इंटरनेट आदि चलाने में मदद करते रहे थे। कम लोगों को ही पता है कि देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले शुरुआती चंद लोगों में शम्मी कपूर भी रहे और उन्होंने बाकायदा 90 के दशक में ही एक इंटरनेट क्लब भी बना लिया था जिसके वह अध्यक्ष भी रहे। उनके बेटे आदित्य ने कभी फिल्मों में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और अपना जीवन प्रकृति की गोद में ही अधिकतर बिताया। वह जबर्दस्त बाइकर भी हैं।


इसे भी पढ़ें- Karan Johar: 'रॉकी और रानी' की सफलता पर करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- रिलीज से पहले आ रहे थे पैनिक अटैक
 
Aditya Raj Kapoor son of rebel star shammi Kapoor earns graduation degree at the age of 67
आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 साल पहले 2013 में आदित्य राज कपूर ने अपनी पत्नी प्रीति कपूर के साथ मोटरसाइकिल पर 21 अक्टूबर को मुंबई से निकले थे और  25 दिन में कोई पांच हजार किमी से ज्यादा का रास्ता दोनों ने साथ साथ बिताया। इस पूरे दरम्यान इनकी फेसबुक पोस्ट को तमाम लोगों ने लगातार पढ़ा। दोनों 14 नवंबर 2013 को वापस मुंबई लौट आए थे। तब ओटीटी आदि का इतना चलन नही था, नही तो ये पूरी यात्रा एक बेहतरीन वेब सीरीज साबित हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Raj Kapoor son of rebel star shammi Kapoor earns graduation degree at the age of 67
आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य राज कपूर ने अपनी पूरी यात्रा पर एक किताब भी लिखी ‘द क्वेस्ट’ के नाम से जिसकी प्रस्तावना अभिनेता जैकी श्रॉफ की लिखी हुई है। फ़िल्म 'मुगल ए आज़म' जब रंगीन होकर दोबारा रिलीज़ हुई तो इसे लेकर जी नेटवर्क ने एक घंटे की विशेष डॉक्यूमेंट्री पंकज शुक्ल के निर्देशन में बनाई थी। इसकी एंकरिंग के लिए अभिनेता मुराद के बेटे रज़ा मुराद को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। बातों बातों में रज़ा मुराद ने तब बताया था कि एक बार फिल्म 'प्रेम रोग' के सेट पर किसी बात को लेकर माहौल गर्म हुआ तो उन्हें कहना ही पड़ा कि कपूर खानदान में कोई कॉलेज तक गया नहीं है और बातें इतनी ज्ञान की कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aditya Raj Kapoor son of rebel star shammi Kapoor earns graduation degree at the age of 67
पत्नी प्रीति कपूर के साथ आदित्य राज कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब ताज़ा अपडेट ये है कि शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर कॉलेज भले न जा सके लेकिन उन्होंने इग्नू से स्नातक की परीक्षा 67 साल की उम्र में पास कर ली है। आगे वह एमए करने की भी ठाने हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आदित्य राज कपूर को पार्टियों आदि में कम ही देखा जाता है। वह अपने में ही मगन रहने वाले सितारे जो हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed