फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: हंसल मेहता की नजर अब आदित्य रावल पर, टी सीरीज की इस अगली फिल्म की शूटिंग शुरू

Mon, 28 Jun 2021 11:48 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Aditya Rawal is ready to be directed by Hansal Mehta for next film shooting starts
आदित्य रावल, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी पहली ही फिल्म ‘बमफाड़’ से हिंदी सिनेमा के दिग्गजों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेने वाले कलाकार आदित्य रावल को दूसरी फिल्म दिग्गज निर्देशक हंसल मेहता की मिली है। हंसल ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म में आदित्य के साथ कुणाल कपूर के बेटे की भी काम करने की चर्चा है। फिल्म को टी सीरीज फिल्म्स के लिए निर्माता अनुभव सिन्हा बना रहे हैं। आदित्य रावल ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू फिल्म निर्देशक रंजन चंदेल की फिल्म ‘बमफाड़’ से किया था। जी5 पर रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य रावल ने अपनी बेलौस अदाकरी से सबका दिल जीता और उसी अभिनय के चलते हंसल मेहता ने उन्हें अपनी इस अगली फिल्म के लिए चुना।

Aditya Rawal is ready to be directed by Hansal Mehta for next film shooting starts
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में बड़े परदे के लिए काम करते हुए 21 साल गुजार चुके निर्देशक हंसल मेहता के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शाहिद’ रही है। इसी फिल्म के लिए हंसल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। हंसल उसके बाद से बतौर निर्देशक लगातार ऐसी फिल्में बना रहे हैं जिनकी कहानियां सार्थक हैं और जिनका कलेवर कमर्शियल। ‘सिटी लाइट्स’, ‘अलीगढ़’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्मों के साथ ही उनकी बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ भी सुपरहिट रही। बताते हैं कि ये सीरीज पहले नेटफ्लिक्स के पास गई थी। लेकिन, नेटफ्लिक्स के भारतीय प्रभारियों को ये सीरीज समझ नहीं आई। और रिलीज के बाद इसी सीरीज ने ओटीटी सोनी लिव को नेटफ्लिक्स के कंपटीशन में ला खड़ा किया है।

Aditya Rawal is ready to be directed by Hansal Mehta for next film shooting starts
आदित्य रावल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हंसल मेहता ने हाल ही में ‘स्कैम 1992’ की सीक्वेल पर भी काम शुरू कर दिया है। तेलगी घोटाले पर बन रही इस सीक्वेल सीरीज ‘स्कैम 2003’ को लेकर अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है और  इस सीरीज से भी बड़ा माहौल बनाने वाली खबर आई है उनकी अगली फिल्म की। फिल्म का नाम भी तय हो चुका है और ‘अमर उजाला’ को इसकी खबर भी है लेकिन इसका अभी आधिकारिक एलान होना शेष है। हंसल मेहता ने अपनी इस फिल्म में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल को मेन लीड के लिए चुना है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Rawal is ready to be directed by Hansal Mehta for next film shooting starts
परिवार के साथ आदित्य रावल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य रावल ने अपनी पहली फिल्म ‘बमफाड़’ में काबिले तारीफ काम किया था। एक्टिंग के मामले में वह पूरी तरह से फिल्म में छाए रहे यहां तक कि विजय वर्मा जैसे काबिल सितारे को भी उन्होंने अपने ऊपर कहीं हावी नहीं होने दिया। परेश रावल ने आदित्य रावल को अपना करियर खुद बनाने का मशविरा दिया और यही वजह कि फिल्म देखने वालों ने उनकी तुलना भी कभी उनके पिता की छवि से नहीं की। एक अलग तरह का करंट है आदित्य की एक्टिंग में, जिसे पढ़ने की बजाय देखना ज्यादा समझदारी का काम है। आदित्य की ये फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Aditya Rawal is ready to be directed by Hansal Mehta for next film shooting starts
आदित्य रावल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज के बैनर तले बन रही हंसल मेहता की इस फिल्म को बनाने का जिम्मा ग्राउंड पर अनुभव सिन्हा ने संभाला है। जानकारी मिली है कि टी सीरीज ने कुल पांच फिल्में बनाने का ठेका अनुभव सिन्हा को दिया है। इसमें से एक फिल्म सुधीर मिश्रा भी बनाने जा रहे हैं। इन सारी फिल्मों को कॉन्सेप्ट और स्टोरी लेवल पर ही एक बड़े ओटीटी की मंजूरी मिलने की भी खबर है। ये फिल्में सीधे ओटीटी पर जाएंगी या पहले थिएटर में रिलीज होंगी, इस बारे में जानकारी आधिकारिक होनी अभी बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed