फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करारा जवाब: शॉर्ट्स पहन कर गुलजार से मिलने पहुंचीं नीना गुप्ता को यूजर्स ने किया था ट्रोल, अब बोलीं- दो चार लोगों के...

Mon, 28 Jun 2021 11:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 28 Jun 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Neena Gupta on getting trolled for wearing shorts when she met Gulzar says these why should give importance to these people
नीना गुप्ता, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नीना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नीना की उम्र 60 के पार है, लेकिन वो अपने स्टाइलिश लुक्स से नौजवानों को टक्कर दे देती हैं। हालांकि कई बार उनका यही बेबाकपन ट्रोलिंग की वजह बन जाता है। हाल ही में नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं। नीना ने पर्दे पर तो जो कमाल दिखाया वो दिखाया ही साथ ही उनकी असल जिंदगी भी खूब चर्चा में रही।



ट्रोल होने पर बोलीं नीना

अब अपनी जिंदगी की कहानी को एक किताब की शक्ल देकर नीना ने अपने फैंस को तोहफा दिया। इतना ही नहीं शुक्रवार को नीना मशहूर गीतकार गुलजार के घर उन्हें अपनी किताब देने पहुंची। इस दौरान वो नीले रंग के शॉर्ट्स और टॉप में नजर आईं। जब नीना गुलजार साहब के घर पहुंची तो उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। अब नीना ने इन सारे ट्रोलर्स का जवाब दिया है।

Neena Gupta on getting trolled for wearing shorts when she met Gulzar says these why should give importance to these people
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे ये समझ नहीं आता है जब लोग लिखते हैं कि मुझे ट्रोल किया गया। ये क्या बकवास है। ट्रोलिंग की परिभाषा क्या है? इसका मतलब ये नहीं है कि दो चार लोगों ने मेरी बुराई कर दी। ये देखो की कितने लोगों ने मेरी तारीफ की। ऐसे में क्या मुझे उन 2-4 लोगों की बातों पर ध्यान देना चाहिए। ये पूछे जाने पर कि क्या वो अपने आलोचकों से कुछ कहना चाहेंगी? इस पर नीना ने कहा कि, 'क्यों? मैं क्यों ऐसे दो-चार लोगों पर अपना वक्त जाया करूं जो मेरी तारीफ करने वाले लोगों की तुलना में बेहद कम हैं'।



View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)





 

Neena Gupta on getting trolled for wearing shorts when she met Gulzar says these why should give importance to these people
नीना गुप्ता, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शुक्रवार को नीना गुलजार साहब को किताब देने गईं तो उन्होंने फ्लोरल शॉर्ट्स पहने हुए थे। उन्होंने गेट के पास खड़े फोटोग्राफर को देखते हुए कहा, 'मैं अपनी किताब देने आई हूं, मुझे उम्मीद है कि वो पढ़ लेंगे'। इसके बाद नीना ने गेट के पास खड़े गुलजार साहब से पूछा- पढ़ोगे? इस पर गुलजार साहब ने उन्हें अपने पास बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta on getting trolled for wearing shorts when she met Gulzar says these why should give importance to these people
नीना गुप्ता - फोटो : instagram/neena_gupta

हालांकि इस छोटी सी मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद से कुछ लोग नीना गुप्ता को ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने लिखा, 'आप गुलजार साहब के पास गईं थीं तो आपको साड़ी पहनकर जाना चाहिए था क्योंकि वो गुलजार साहब हैं'। एक और शख्स ने लिखा, 'वेस्टर्न कल्चर बिल्कुल खराब है। आपको ये सब पहनकर नहीं जाना चाहिए था। उम्र के हिसाब से चलो मैडम'। हालांकि नीना ने इन ट्रोलर्स को नजरअंदाज करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Neena Gupta on getting trolled for wearing shorts when she met Gulzar says these why should give importance to these people
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता की किताब की बात 'सच कहूं तो' कि बात करें तो इसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बिन ब्याही मां से लेकर इंडस्ट्री के लोगों के व्यवहार तक के बारे में इस किताब में लिखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना आखिरी बार 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आईं थीं। वहीं अब वो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed