{"_id":"60d94bd58ebc3e6c6c02c8af","slug":"ranveer-singh-deepika-padukone-unseen-wedding-photos-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग एलबम: हाथ में शैंपेन लिए एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए दीपिका-रणवीर, सामने आईं शादी की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेडिंग एलबम: हाथ में शैंपेन लिए एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए दीपिका-रणवीर, सामने आईं शादी की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने पर्दे पर अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों के दिलों में आग लगाई है तो वहीं असल जिंदगी में भी एक दूसरे का हाथ थामकर हमेशा हमेशा के लिए एक हो गए। इसमें बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हैं। दीपिका और रणवीर ने बैक टू बैक 3 हिट फिल्में दी थी और अपनी शानदार केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। कभी राम लीला बनकर तो कभी बाजीराव मस्तानी बनकर दीपवीर लोगों के दिलों में छा गए।
सामने आई दीपवीर की शादी की अनदेखी तस्वीर
पर्दे पर प्यार करते करते जब उनका प्यार असल जिंदगी में परवान चढ़ा तो फिर दोनों ने शादी भी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में 14-15 नंवबर को सात फेरे लिए थे। उन्होंने इटली स्थित लेक कोमो में परिवार और करीबियों के बीच शादी की थी। वहीं उनकी शादी और प्री वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक खूब वायरल हुई थीं। अब हाल ही में उनकी शादी की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जो अब तक लोगों की नजरों से दूर थीं। दीपिका रणवीर की इन अनदेखी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि दीपवीर की ये तस्वीरें काफी साफ नहीं आ पाईं हैं, लेकिन इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। न्यूलीवेड कपल हाथ में शैंपेन का ग्लास लिए लेक के किनारे टोस्ट करते नजर आ रहा है। ये उनकी शादी के बाद की तस्वीर है जहां ये कपल अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बांधने के बाद उसका जश्न मनाता दिख रहा है।
3 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में जहां दीपिका गोल्डन पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रहीं है तो वहीं रणवीर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रणवीर और दीपिका बोट में बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वेडिंग वेन्यू से होटल ले जाने के लिए एक बोट का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने कहा था कि, 'नवंबर 15 को आनंद कारज सेरेमनी के बाद रणवीर और मुझे होटल वापस लेने के लिए एक बोट रखी गई थी। शाम का वक्त था और ये पहली बार था जब हम शादी के बाद अकेले थे। हमने हमारा पसंदीदा गाना फूल वॉल्यूम पर सुना और शाम का लुफ्त उठाया'।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ ranveersingh
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने भारत आकर ढेर सारे ग्रैंड रिसेप्शन दिए थे जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं थीं। उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका भी कुछ पल के लिए नजर आएंगी। वहीं दीपिका शाहरुख संग फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन संग भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।