शादी हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती है, लेकिन किसे अपना पार्टनर कैसे मिलेगा ये कोई नहीं जानता। बॉलीवुड सेलेब्स पर्दे पर तो रोमांस करते ही हैं साथ ही असल जिंदगी में भी अक्सर उन्हें प्यार हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर सेलेब्स लव मैरिज कर लेते हैं। इसमें रणबीर-दीपिका, सैफ-करीना, अजय-काजोल, अनुष्का-विराट जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं जिन्होंने प्यार करने के बाद शादी की। इन सेलेब्स को देखकर आम लोगों के मन में भी अक्सर यही विचार आता है कि ज्यादातर सेलेब्स लव मैरिज करते हैं और इस शादी से ही वो खुश रहते हैं।
वो सितारे जिन्होंने अरेंज मैरिज कर बसाया घर, माता-पिता की पसंद को कहा हां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद और मीरा ने अरेंज मैरिज की है। शाहिद बॉलीवुड के सफल हीरो में से एक हैं। इंडस्ट्री में उनका नाम कई मशहूर हीरोइनों संग जुड़ा था। करीना कपूर से उनका अफेयर बहुत ही चर्चित रहा था। हालांकि किसी भी हीरोइन संग शाहिद का रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद पंकज कपूर ने शाहिद के लिए मीरा को पसंद किया। मीरा और शाहिद की मुलाकात परिवार के साथ एक सत्संग के दौरान हुई थी। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं, लेकिन दोनों ने एक बार में ही एक दूसरे को पसंद कर लिया और फिर 7 जुलाई 2015 को दोनों ने शादी रचा ली। आज शाहिद और मीरा दो बच्चों के माता पिता बन चुके हैं।
विवेक ओबरॉय और प्रियंका अल्वा
विवेक का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन संग जुड़ा था। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक के करीब आ गईं थीं। हालांकि विवेक ने सलमान को लेकर कई सारी बातें कह दी जिसके बाद ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ने साल 2012 में अपने पिता सुरेश ओबरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज कर ली। आज इस प्रियंका और विवेक बहुत ही खुश हैं।
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने उस वक्त सबको चौंका दिया जब उन्होंने इंडस्ट्री से हटके डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। माधुरी और डॉक्टर नेने की शादी लव कम अरेंज थी। माधुरी का नाम किसी वक्त संजय दत्त से जुड़ा था। हालांकि उनसे अलग होने के बाद माधुरी के जीवन में श्रीराम आ गए। माधुरी अपने भाई से मिलने अमेरिका गईं थीं, जहां उनकी पहली मुलाकात श्रीराम नेने से हुई। माधुरी को श्रीराम नेने की सादगी भा गई और फिर परिवार का आशीर्वाद लेकर दोनों ने शादी कर ली। आज माधुरी अपने पति और दो बच्चों के साथ बेहद सुखी हैं।
धनुष-ऐश्वर्या
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष जिन्होंने बॉलीवुड में 'रांझणा' से पहचान बनाई थी उन्होंने भी अरेंज मैरिज की है।धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। धनुष प्रसिद्ध तमिल निर्देशक और निर्माता कस्तूरी राजा के बेटे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था, 'ये एक अरेंज मैरिज है और हमारे माता पिता दोनों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया था'।