आज के समय में, दक्षिण सिनेमा की फिल्मों को दर्शकों से बहुत ही प्यार और सरहाना मिल रही है। साउथ सिनेमा अपने एक्शन, रोमांस और दिलचस्प कहानी के लिए बहुत मशहूर हैं। साउथ सिनेमा के सितारों की फिल्मों को लोग इतना अधिक पसंद कर रहे हैं कि बॉलीवुड निर्माताओं ने भी कई साउथ इंडियन फिल्म्स के राइट्स खरीद कर उनका हिंदी रीमेक बनाया। हालांकि इनमें से कुछ फिल्में सफल हुईं, लेकिन कुछ साउथ में तो चली लेकिन हिंदी में वो दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहीं। साउथ सिनेमा के सितारों की फिल्में जितनी मशहूर हैं, उतने ही मशहूर वह अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी हैं। लेकिन जितने अच्छे ये सुपरस्टार्स हैं उतनी ही खूबसूरत उनका हाथ थामने वाली उनकी हमसफर भी हैं।
साउथ सिनेमा: बॉलीवुड हसीनाओं को खूबसूरती में टक्कर देती हैं इन सुपरस्टार्स की पत्नियां, इस क्षेत्र में कमा रहीं नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन- स्नेहा रेड्डी
अल्लू अर्जुन के स्टाइल की साउथ में कई लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन खुद अल्लू अर्जुन जिसके दीवाने हैं वो हैं स्नेहा रेड्डी। स्नेहा बिजनेसमैन कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी हैं। अल्लू और स्नेहा ने 6 मार्च साल 2011 में शादी की थी और इनके दो बच्चें हैं एक लड़का और एक लड़की। जिनका नाम एली अयान और अल्लू आरहा है।
महेश बाबू-नम्रता शिरोड़कर
नम्रता शिरोड़कर और महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। महेश बाबू साउथ के सुपरस्टार हैं तो वही नम्रता शिरोड़कर भी हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री रह चुकी हैं और उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। महेश बाबू और नम्रता की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी और एक-दूसरे के साथ चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद 10 फरवरी 2005 में इन्होंने धूमधाम से शादी कर ली थी।
रवि तेजा- कल्याणी तेजा
रवि तेजा का तेलुगु सिनेमा में एक बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रवि तेजा ने साल 2002 में कल्याणी तेजा से शादी की। इस जोड़ी का एक लड़का और एक लड़की है। जिनका नाम महादान भूपतिराजू और मोक्षदा भूपतिराजू है।
धनुष- ऐश्वर्या रजनीकांत
धनुष साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। धनुष ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता। उनका गाना कोलावरी डी बहुत ही बड़ा हिट हुआ था। धनुष ने 18 नवंबर साल 2004 में रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम लिंगा और यात्रा राजा है। धनुष जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।