सब्सक्राइब करें

आलीशान बंगले: अमेरिका के पॉश इलाके में हैं इन बॉलीवुड सितारों के घर, पहली बार देखिए अंदर की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 28 Jun 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan to Priyanka chopra these actors have bought luxurious houses in america see pictures
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

आज के समय में हर कोई अपनी सम्पति बनाने में यकीन रखता है, क्योंकि किसी को उनके भविष्य का कुछ नहीं पता। बॉलीवुड जगत भी एक ऐसी ही जगह है जहां एक पल में शोहरत और दौलत है, तो वही दूसरे पल में गुमनामी और बिना पैसों के बेसहारा जिंदगी। अभी के दौर में बॉलीवुड में खान हो या फिर बच्चन हर कोई अपनी फिल्मों की कमाई यूं ही जायर नहीं करता बल्कि या तो वो उन पैसों को कही निवेश करता है या फिर उससे अपनी खुद की प्रॉपर्टी या घर खरीद लेता है।



विदेशों में हैं इन सितारों के आलीशान घर
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके मुंबई में या तो आलीशान बंगले हैं या फिर वो करोड़ो के अपार्टमेंट में रह रहें हैं। कुछ बॉलीवुड कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ मुंबई में नहीं बल्कि कई शहरों में अपने घर खरीदे हुए हैं। कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो विदेशों में भी करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं। अधिकतम सितारें अमेरिका जाना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के ही न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस जैसे मंहगे और पॉश इलाकों में घर खरीदे हुए हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किन-किन सितारों के अमेरिका में घर है।

Shahrukh khan to Priyanka chopra these actors have bought luxurious houses in america see pictures
शाहरूख खान - फोटो : instagram

शाहरूख खान

शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के ही बादशाह नहीं हैं बल्कि शानदार घर बनाने के मामले में भी वो किंग है। मुंबई में सिर्फ उनके मन्नत बंगले की एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन शाहरुख खान ने मुंबई के अलावा कई और जगह पर भी आलीशान  घर खरीद रखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका लॉस एंजेलिस शहर में भी आलीशान विला है, जो उन्होंने अपने बच्चों के लिए बनवाया है। उनका विला किसी महल से कम नहीं है। शाहरुख खान के बेवर्ली हिल्स में बने इस विला में 6 बड़े बेडरूम, पूल एरिया, और एक प्राइवेट टेनिस कोर्ट भी है।

Shahrukh khan to Priyanka chopra these actors have bought luxurious houses in america see pictures
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल अब विदेश में ही बस गई हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका का भारत आना कम ही हो पाता है। इंडिया के साथ-साथ वो अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के पास अन्सीनो में प्रियंका-निक ने अपना आलीशान विला खरीदा हुआ है। उनके इस विला की कीमत लगभग 144 करोड़ यानि की करीब 20 मिलियन डॉलर है। उनके इस विला में सात बेडरूम और 11 बाथरूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan to Priyanka chopra these actors have bought luxurious houses in america see pictures
अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। उनकी खुद की कब्बड़ी टीम है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अभिषेक और ऐश्वर्या का खुद का आलीशान अपार्टमेंट हैं। इसे उन्होंने साल 2016 में खरीदा था। इस घर को खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने सजवाया है। इनके घर से सैन्ट्रल पार्क का बेहद दिलकश नजारा दिखता है।

विज्ञापन
Shahrukh khan to Priyanka chopra these actors have bought luxurious houses in america see pictures
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर

अनिल कपूर एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही, लेकिन इसी के साथ वो एक बहुत अच्छे पिता भी हैं और अपने बच्चों की जरूरतों का आज भी पूरा ध्यान रखते हैं। अनिल कपूर का कैलिफोर्निया में खुद का घर हैं। ये घर उन्होंने तब बनवाया था जब हर्षवर्धन वहां पर पढ़ाई कर रहे थें। उनका ये घर तीन बेडरूम अपार्टमेंट का हैं। इस अपार्टमेंट के बैकयार्ड में समुद्र तट है। अनिल कपूर का ये अपार्टमेंट भी बेहद बड़ा और आलीशान  है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके इस घर की कीमत करीब एक मिलियन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed