{"_id":"60d8260f8ebc3e4cdb46fac3","slug":"vivek-oberoi-love-story-aishwarya-rai-to-arrange-marriage-with-priyanka-alva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मंत्री की बेटी पर आया विवेक ओबेरॉय का दिल, 11 साल पहले रचाई थी रॉयल वेडिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मंत्री की बेटी पर आया विवेक ओबेरॉय का दिल, 11 साल पहले रचाई थी रॉयल वेडिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि सच्चा प्यार उन्हें प्रियंका अल्वा में मिला। विवेक ने प्रियंका से अरैंज मैरिज की है। प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं और वह कई एनजीओ के लिए काम कर चुकी हैं। विवेक और प्रियंका दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वह विवेक के काम को समझती हैं और उन्हें पूरा सपोर्ट भी करती हैं। वहीं विवेक, प्रियंका के एनजीओ मैटर में उन्हें सपोर्ट करते हैं। शादी के लगभग तीन साल बाद दोनों का बेटा हुआ और फिर उसके दो साल बाद बेटी।
पहली फिल्म हुई थी हिट
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से खूब वाहवाही बटोरी। विवेक का जन्म तीन सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। वो मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।
2 of 6
विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बॉलीवुड में एंट्री के दौरान विवेक की एक्टिंग तो सबको पसंद आई लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास हिट नहीं हुईं। फिल्मों के साथ विवेक ऐश्वर्या से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहे। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को धमकाया था जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया था।
3 of 6
विवेक ऑबेरॉय पत्नी प्रियंका के साथ
ऐश्वर्या के बाद विवेक के किसी भी एक्ट्रेस को डेट करने की खबर नहीं आई। इतना ही नहीं वो कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ही गायब हो गए थे। विवेक ने ऐश से ब्रेकअप होने के बाद अरेंज मैरिज की। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक और प्रियंका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। विवेक के माता-पिता चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें जिससे वो अपने बीते हुए कल को भूल सकें। विवेक उस समय लंदन में अपनी मां यशोधरा ओबेरॉय के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक की मां ने उनसे कहा कि प्रियंका फ्लोरेंस में है और वो उनसे जाकर मिल लें लेकिन विवेक, प्रियंका से मिलने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती है तो पहले एक साल तक उसे डेट करेंगे और फिर उसके अगले साल शादी। विवेक की मां ये शर्त मान गईं और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 6
विवेक ओबेरॉय
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में नजर आएंगे। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह पलक की डेब्यू फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।